फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Health workers should be prepared for vaccination

स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए तैयार रहने के निर्देश

Fri, 01 Jan 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Health workers should be prepared for vaccination
टीकाकरण के लिए तैयार रहें स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन

धामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिजनौर डॉ .विजय यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कोविड-19 टीकाकरण के परिप्रेक्ष्य में दौरा किया। चिकित्सकों को निर्देशित किया कि वह कार्यक्रम की तैयारी पूरी तरह से कर लें । सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और धर्मगुरुओं के सहयोग से संचालित होने वाले इस राष्ट्रीय कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरा प्रयास करना है। प्रत्येक व्यक्ति को कोविड-19 का टीका लगना जरूरी है।
सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण कराने को पहले पंजीकरण होगा। जिसका रजिट्रेशन नहीं होगा उसका टीकाकरण नहीं होगा। कोविड-19 का टीका जनवरी के अंत लगने की उम्मीद है। कार्यक्रम पर निगाह रखने को कंट्रोल कमेटी बनाई है। इसके लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण चल रहा है। सफलता के लिए जन सहयोग जरूरी है। कोविड-19 के वैक्सीन का भंडारण प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला मुख्यालय पर रहेगा। वैक्सीन का चार चरणों में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मी और स्वास्थ्य सहायकों को शामिल किया गया है। दूसरे चरण में अन्य विभागों से पुलिस, होमगार्ड, जेल कर्मी, नगर पालिका, आपदा प्रबंधन आदि, तीसरे चरण में 50 साल से अधिक या 50 साल से कम उम्र के उन लोगों को शामिल किया गया है जो लंबी बीमारी से ग्रसित हैं। जिनमें बीपी, शुगर, कैँसर आदि की बीमारी है। चौथे चरण में आम लोगों का टीकाकरण होगा। प्रत्येक व्यक्ति को दो टीके लगेंगे। दूसरा टीका पहला टीका लगने से करीब 28 वें दिन लगेगा। पंजीकरण घर घर जाकर टीमों में शामिल कर्मचारी करेंगे। यदि पंजीकरण नहीं करा रखा है तो उसे किसी भी हालत में वैक्सीन नहीं लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से 17 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। इस अभियान के अंतर्गत 17 जनवरी को निर्धारित बूथों पर पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएंगी। जो बूथों से पीने से वंचित रह जाएंगे। उन नौनिहालों को टीमें घर-घर जाकर पोलियो निरोधक खुराक पिलाने का काम करेगी। इसके बाद विशेष अभियान चलेगा। जिसमें गर्भवती माताओं, 19 साल से कम उम्र के किशोरों को खसरा, डिप्थीरिया, काली खासी, हेपेटाइटिस बी, टिटनेस आदि बीमारियों के टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed