फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Health officers will not leave the district at night without permission

रात में जिला मुख्यालय छोड़ने अधिकारियों की होगी जांच

Sun, 12 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Health officers will not leave the district at night without permission
बिना अनुमति रात में जिला नहीं छोड़ेंगे स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन

बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग के अफसर रात में जिला मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे। जिला प्रशासन ने रात के वक्त चेकिंग करने और जांच के आदेश दिए हैं।
कोविड के चलते शासन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के जिला मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद भी तमाम अधिकारी और चिकित्सक रात में दूसरे शहर निकल जाते हैं। रात में इमरजेंसी होने पर भी ये उपलब्ध नहीं हो सकते। पिछले काफी समय से ऐसी शिकायतें प्रशासन को भी मिल रही थी। जिस पर जिला प्रशासन ने ऐसे अधिकारियों की जांच के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग से भी रिपोर्ट तलब की गई है। निगरानी और जांच की जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच हुआ है।
पीआरए का भी हो रहा भुगतान
ताज्जुब की बात यह है कि जो अधिकारी व डॉक्टर रात में जिला मुख्यालय छोड़ देते हैं। वे लाभ लेने से भी नहीं चूक रहे। सैलरी के साथ साथ पीआए यानी रेंट अलाउंस भी भुगतान हो रहा है। अगर जांच में जिला मुख्यालय पर नहीं रहने की बात साफ होती है तो पीआरए की रिकवरी भी हो सकती है।
विज्ञापन

करीब एक साल पहले स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक अधिकारी ने कुछ स्वास्थ्य अधिकारियों के एचआरए पर आपत्ति लगा दी थी। कमाल यह रहा कि एचआरए को लेकर तो कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन उस अधिकारी से चार्ज ही छीन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ऐसे मामलों को दिखवाया जाएगा। जांच कराई जाएगी। गलत तरीके से एचआरए लेना गलत है।
- उमेश मिश्रा, डीएम बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed