फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Health Minister stops salary increase of ACMOs of Bijnor and Muzaffarnagar

Bijnor News: स्वास्थ्य मंत्री ने रोकी बिजनौर और मुजफ्फरनगर के एसीएमओ की वेतन वृद्धि

Sun, 11 Aug 2024 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Health Minister stops salary increase of ACMOs of Bijnor and Muzaffarnagar
फर्मों को बिना टेंडर दिए भुगतान और वित्तीय अनियमितता का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने फर्मों को बिना टेंडर दिए भुगतान व वित्तीय अनियमितता के मामले में दो एसीएमओ की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं। वित्तीय अनियमितता का मामला सिद्ध होने पर बिजनौर एसीएमओ डॉ. पारस राम नायर की दो वेतन वृद्धि और मुजफ्फरनगर एसीएमओ डॉ. शैलेष जैन की चार वेतन वृद्धि रोकी गई है।

बिजनौर सीएमओ कार्यालय में साल 2016 में बिना टेंडर फर्म को भुगतान का मामला सामने आया था। इस मामले में करीब तीन करोड़ 69 लाख रुपयेे के भुगतान की चर्चा थी। उस समय एनएचएम के नोडल डॉ. पारस राम नायर थे। उनके ही हस्ताक्षर से यह भुगतान किया गया था। मगर, जब यह भुगतान हुआ, तब वह छुट्टियों पर गए थे।
विज्ञापन

छुट्टियों से आने के बाद लखनऊ में हुई एनएचएम की बैठक में बिल और भुगतान में फर्क आया था। इसके बाद डॉ. नायर ने दस्तावेजों की जांच कराई। जांच में गलत तरीके से भुगतान की जानकारी हुई। इसके बाद संबंधित बाबू और कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुगतान के समय बिजनौर में एसीएमओ डॉ. शैलेष जैन पर एनएचएम का चार्ज था। जिस वजह से उन पर भी कार्रवाई हुई है। अब उनका मुजफ्फरनगर तबादला हो गया है। डॉ. पारस राम नायर ने बताया कि उनके हस्ताक्षर की फॉरेंसिक जांच कराई थी। जांच में उनके हस्ताक्षर और भुगतान किए गए बिल पर हस्ताक्षर अलग-अलग पाए गए। इसके बाद उन्हें इस मामले में क्लीनचीट दे गई थी। हालांकि उनकी भी दो वेतन वृद्धि रोक दी गई है।


स्वास्थ्य मंत्री ने बिजनौर और मुजफ्फरनगर के एसीएमओ की वेतन वृद्धि रोकी है। हालांकि अभी इस संबंध मुख्यालय से कोई पत्र नहीं आया है। - डॉ. विजय कुमार गायेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed