फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Health department team sealed two hospitals in Bijnor

Bijnor: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो अस्पतालों को किया सील, आरोपी संचालकों पर होगी कार्रवाई

Tue, 07 May 2024 08:02 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 May 2024 08:02 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो अस्पतालों को सील किया है। टीम का कहना है कि आरोपी संचालकों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Health department team sealed two hospitals in Bijnor
बिजनौर में अस्पताल सील किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के धामपुर में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अनिल सिंह ने टीम के साथ मंगलवार को शेरकोट में मानक विपरीत चल रहे दो अस्पतालों को सील कर दिया। दोनों के खिलाफ मेडिकल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से नगर के अन्य अस्पातल संचालकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कई डॉक्टर अस्पतालों को बंद कर इधर-उधर हो गए।

विज्ञापन


नोडल अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि लोगों की ओर से विभाग को शिकायतें मिल रही थीं। शेरकोट में कई अस्पताल मेडिकल एक्ट के विपरीत संचालित हो रहे हैं। इन अस्पतालों में न तो डॉक्टर योग्य हैं और न ही स्टाफ। इतना ही नहीं मरीजों को महंगी दवाई देकर ठगा जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रंग लाई मेहनत: बेटी की जिद ने दिलाई जीत, किसान पिता और ममता के संघर्ष ने रूपल को ओलंपिक तक पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मंगलवार को टीम ने शेरकोट के दो अस्पतालों में छापामारी की। मानक अनुरूप अस्पतालों का संचालन न होने पर मोहल्ला कायस्थान स्थित सन सिटी हेल्थ केयर और गंज मसजिद के निकट स्थित फैमिली क्लीनिक अस्पताल को सील किया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों से अस्पताल संचालन के संबंध में शैक्षिक प्रमाण पत्र और अन्य अभिलेख दिखाने को कहा गया, लेकिन कोई कागज नहीं दिखाया जा सका। 

यह भी पढ़ें: गुलफशा हत्याकांड: आरोपी पति गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद, पूछताछ में सामने आया वारदात का सच

नोडल अधिकारी का कहना है कि फिलहाल कार्रवाई कर मेडिकल एक्ट के अंतर्गत दोनों अस्पतालों को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed