{"_id":"6313b3b3c6ac9f42a13d438d","slug":"health-department-reached-fina-burning-with-fever-bijnor-news-mrt6037647116","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी स्वास्थ्य विभाग की नींद, बुखार से तप रहे फीना में किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी स्वास्थ्य विभाग की नींद, बुखार से तप रहे फीना में किया सर्वे
विज्ञापन
नूरपुर क्षेत्र के गांव फीना में मरीजों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : BIJNOR
बुखार से तप रहे फीना में पहुंचा स्वास्थ्य विभाग
बिजनौर। गांव फीना में बुखार के बढ़ते प्रकोप की वजह से गांव में निजी स्कूल, कॉलेजों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया, जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। गांव में लॉक डाउन के हालत बने तो महकमे की नींद टूटी। आननफानन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर घर-घर बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच शुरू कर दी। वहीं घर-घर जाकर सर्वे किया। शिविर लगाकर मरीजों को दवा देना भी शुरू कर दिया। इससे पहले तक गांव वाले अप्रशिक्षित चिकित्सकों से इलाज कराने को मजबूर थे।
गांव फीना में बुखार का सिलसिला दो सप्ताह पहले शुरू हुआ, जो अब काफी बढ़ गया है। गांव में ऐसा कोई घर नहीं है, जिसमें एक या दो लोगों को बुखार नहीं हुआ हो। हर घर में लोग बुखार से तप रहे हैं। बुखार से ग्रसित मरीज जब जांच कराते हैं तो उनमें प्लेटलेट्स कम आती हैं, लेकिन डेंगू की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। लक्षण डेंगू के हैं लेकिन जांच में निगेटिव आना समझ से परे बना हुआ है। सिर्फ इतना नहीं इस गांव में दो बच्चों की मौत बुखार से हो चुकी है। गांव वालों ने खुद ही स्कूल कॉलेजों में बच्चों को भेजना बंद कर दिया। तमाम दुकानदारों ने अपनी दुकानों को भी बुखार से डर से नहीं खोला है।
खबर अखबार में छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग और मलेरिया विभाग की संयुक्त टीम ने गांव में मरीजों की जांच की। सीएमओ, एसीएमओ, मलेरिया अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार सुबह ही गांव में पहुंच गई। जिसके बाद ग्रामीणों से बातचीत कर हाल जाना। साथ ही शिविर में बुखार से ग्रसित मरीजों को दवाई दी।
विज्ञापन
नालियों में छिड़काव के लिए दिया लार्वा पेस्टीसाइज
प्रभारी जिला मेलरिया अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि फीना में शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई। साथ ही ग्राम प्रधान को नालियों में छिड़काव के लिए लार्वा पेस्टीसाइड भी दिया गया है। रविवार को भी गांव में शिविर लगाया जाएगा। वहीं शाम के समय फोगिंग भी कराई जाएगी। शिविर में सभी मरीजों की जांच निगेटिव आई है।
शिविर में 59 मलेरिया और छह डेंगू की हुई जांच
फीना में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर 111 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई। इनमें 59 लोगों की मलेरिया की जांच और छह लोगों की डेंगू की जांच हुई। हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं गांव में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुखार के मरीजों की सर्वे किया।
गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर बुखार से ग्रसित मरीजों का सर्वे किया। आज भी शिविर लगाकर मरीजों की जांच की जाएगी। जांच करने पर सभी मरीजों की मलेरिया और डेंगू की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
- डॉ. देवीदास, डिप्टी सीएमओ