फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Health department alert regarding corona virus

कोरोना वायरस को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट दस वार्ड रिजर्व

Sun, 02 Feb 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Health department alert regarding corona virus
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन

बिजनौर। चीन में कोहराम मचा रहे कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है। इससे संबंधित हर स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में दस वार्ड रिजर्व किये गए हैं। साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों में मास्क भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलाव सभी सरकारी अस्पतालों में जांच की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है।

शनिवार को अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में सीएमओ विजय कुमार यादव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या लगभग 200 को भी पार कर गई है, जबकि करीब आठ हजार मरीज कोरोना वायरस के संभावित मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इससे लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बताया कि इस प्रकार की हर परिस्थिति से निपटने के लिए जिला अस्पताल में दस वार्ड रिजर्व किए गए हैं। साथ ही जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में मास्क की उपलब्धता कराई गई है। हालांकि अभी तक जिले में एक भी कोरोना वायरस का पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में इसकी जांच की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि संभावित मरीज की जांच के लिए सैंपल लेकर देश की एकमात्र महाराष्ट्र के पूना स्थित लैब को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि सी फूड का सेवन करने से कोराना वायरस के फैलने का खतरा रहता है। सीएमओ विजय कुमार यादव ने जिलेवासियों से अपील की है कि सभी लोग शुद्ध शाकाहारी भोजन ही खाएं। साथ ही दिन में दिन में कम से कम दस से 12 बार साबुन से हाथ धोएं। छींकते, खांसते समय पर रुमाल आदि का प्रयोग करें। इसके अलावा इससे संबंधित कोई भी परेशानी होने पर तुरंत ही अपने नजदीकि सरकारी अस्पताल में इसकी जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed