{"_id":"69f257ab76f64ee47300b279","slug":"head-clerk-injured-by-bullet-dies-during-treatment-bijnor-news-c-27-1-bij1027-178284-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गोली लगने से घायल प्रधान लिपिक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गोली लगने से घायल प्रधान लिपिक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
बिजनौर। चांदपुर तहसील में संबंद्ध चल रहे प्रधान लिपिक संजीव कुमार (51) ने सोमवार शाम खुद को गोली मार ली थी। अब बुधवार को बिजनौर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान प्रधान लिपिक की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में दुख का माहौल है।
चांदपुर तहसील में संबद्ध चल रहे राजस्व विभाग के प्रधान लिपिक संजीव कुमार (51) ने सोमवार शाम को जनौर की इंद्रलोक कॉलोनी में स्थित घर में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। कनपटी से सटाकर मारी गई गोली सिर में पार निकल गई। छत में भी गोली के निशान थे। मौके पर मिले सुसाइड नोट में पत्नी से अनबन की बात लिखी है। गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा कमरे में पहुंचा। संजीव को लुहलुहान देख परिजन तुरंत अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। बिजनौर के ही एक निजी अस्पताल में घायल संजीव का ऑपरेशन किया गया। लेकिन उन्होंने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शहर कोतवाल रामप्रताप सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई है।