फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   He went to eat Bspai

खाने के लिए भिड़े बसपाई

Tue, 27 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
He went to eat Bspai
हल्दौर में बहुजन समाज पार्टी की बैठक में खाने के लिए मारामारी करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
हल्दौर  में अट्टे वाले बाबा की समाधि के पास एक ढाबे पर बसपा की चुनावी रणनीति तय करने को लेकर आयोजित बैठक के बाद खाने को लेकर बसपा कार्यकर्ता में  मारामारी मच गई। खाने को लेकर कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। पार्टी नेताओं ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को शांत किया।   
विज्ञापन

बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर स्थित अट्टे वाले बाबा की समाधि के निकट सोमवार को करीब तीन बजे बसपा के कार्यकर्ताओं की विधानसभा चुनाव की रणनीति  बनाने व पार्टी के प्रचार को लेकर बैठक बुलाई  गई थी। 
विज्ञापन

बैठक में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। देर शाम तक बैठक चली। बैठक के बाद खाने की व्यवस्था की गई थी। देर तक बैठक चलने से कार्यकर्ताओं की भूख नहीं रुकी। बैठक खत्म होते ही कार्यकर्ता खाना खाने पर टूट पड़े। कार्यकर्ताओं ने यह नहीं देखा कि नेताओं ने खाना खाया है या नहीं।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खाना  कम होने  के कारण पंडाल में खाने को लेकर कार्यकर्ता आपस में हीं भिड़ गए। कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खाने को लेकर हंगामा खड़ा  हो गया। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को शांत करके खाना शुरू कराया। पार्टी के राज्यसभा सदस्य वीर सिंह और नहटौर के बसपा नेता     विवेक कुमार ने कार्यकर्ताओं को खाने को  लेकर भिड़ने की बात को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed