Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   He gave poison to his son and daughter and also committed suicide.

Bijnor News: बेटा और बेटी को जहर देकर खुद भी दे दी जान

Sun, 07 Dec 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 07 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
He gave poison to his son and daughter and also committed suicide.
पिता बाबूराम का फाइल फोटो।
छाहरी मोड़ (बिजनौर)। थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव मुबारकपुर खादर में शनिवार शाम पत्नी से विवाद के चलते बाबूराम (28) ने बेटी हर्षिका (3) और बेटे दिव्यांशु (5) को जहर देकर खुद भी निगल लिया। तीनों ने ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि बाबूराम का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। बाबूराम का शनिवार को भी पत्नी से विवाद हुआ इसके बाद शाम चार बजे बेटी हर्षिका और बेटे दिव्यांशु को बाल कटवाने के बहाने खेत पर ले गया। जहां बाबूराम ने बेटी और बेटे को जहरीला पदार्थ दे दिया। इससे दोनों मासूमों की हालत बिगड़ गई। तड़पते हुए दोनों बालकों ने खेत पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद बाबूराम ने खुद भी जहर निगल लिया। पास में ही काम कर रहे ग्रामीणों ने बाबूराम को तड़पता देखा तो परिवार वालों को जानकारी दी। परिजन बाबूराम को चांदपुर के अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान बाबूराम की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एएसपी देहात प्रकाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। पुलिस ने प्राथमिक जानकारी जुटाने के बाद तीनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने बताया कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते युवक ने दोनों बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली है।

पिता बाबूराम का फाइल फोटो।

पिता बाबूराम का फाइल फोटो।

पिता बाबूराम का फाइल फोटो।

पिता बाबूराम का फाइल फोटो।

पिता बाबूराम का फाइल फोटो।

पिता बाबूराम का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed