फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Harvested wheat crop soaked in rain, elephants created havoc

Bijnor News: भागूवाला - बारिश में भीगी गेहूं की कटी फसल, हाथियों ने मचाया उत्पात

Wed, 03 May 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 03 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Harvested wheat crop soaked in rain, elephants created havoc
भागूवाला में हा​थियों द्वारा नष्ट की गई गेहूं की फसल।
- भागूवाला के किसान की 15 बीघा गेहूं और गन्ने की फसल को बर्बाद
विज्ञापन

फोटो-02एनजेडबी03ए और 03बी
संवाद न्यूज एजेंसी
भागूवाला। क्षेत्र में दो दिन से हो रही बारिश से एक किसान की 15 बीघा गेहूं की कटी फसल भीग गई। हाथियों का झुंड भी गेहूं की फसल को चट कर गया। हाथियों ने गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचाया।

क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश कई किसानों के लिए संजीवनी तो कई किसानों की गेहूं की फसलों की बर्बादी का कारण बनी। गन्ना, मक्का और अन्य चारे की फसलों को बारिश से लाभ पहुंचा। बारिश ने कई किसानों की गेहूं की कटी फसल को नष्ट कर दिया। ऐसा ही भागूवाला निवासी किसान यामीन के साथ हुआ। उसने रविवार को अपने खेत में 15 बीघा गेहूं की कटाई कराई थी। गेहूं की फसल की कटाई के बाद गहाई के लिए कटी फसल को एकत्रित किया, लेकिन रविवार की देर शाम बारिश होने से फसल भीग गई।
विज्ञापन

सोमवार से लगातार बारिश होने से किसान की गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। बारिश के दौरान हाथियों का झुंड भी किसान के खेत पर पहुंच गया और उसकी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा हाथियों ने किसान के खेत में पड़े गन्ने और खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचाया। पीड़ित किसान यामीन ने प्रशासन से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed