फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Haridwar direction trains remained canceled on Thursday as well

Bijnor News: हरिद्वार दिशा की ट्रेनें बृहस्पतिवार को भी रहीं रद्द

Fri, 14 Jul 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 14 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Haridwar direction trains remained canceled on Thursday as well
नजीबाबाद से निकलने वाली अधिकांश ट्रेनों का संचालन ठप, यात्री परेशान
विज्ञापन

फोटो-13एनजेडबी05आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। कोलकाता से अमृतसर जाने वाली अकाल तख्त ट्रेन सहारनपुर दिशा में चलने की सूचना से यात्रियों ने राहत की सांस ली। उधर, हरिद्वार, देहरादून दिशा की अधिकांश ट्रेनों का संचालन बृहस्पतिवार को भी ठप रहा।
तेज वर्षा से सहारनपुर से अंबाला के बीच प्रभावित रेलों का आवागमन धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है। सहारनपुर-अंबाला दिशा के लिए कई दिनों बाद बृहस्पतिवार को कोलकाता से अमृतसर के बीच संचालित अकालतख्त 12317 अप नजीबाबाद से सहारनपुर के लिए रवाना हुई। सहारनपुर अंबाला दिशा में ट्रेन जाने की सूचना पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। रेल सूत्राें के मुताबिक सहारनपुर-अमृतसर के बीच रेल ट्रक पर रेल यातायात धीरे-धीरे सुचारू किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, अमृतसर से नजीबाबाद दिशा में रवाना होने वाली पंजाब मेल को भी रद्द कर दिया गया। हरिद्वार-देहरादून दिशा में चलने वाली जनता एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, नैनी एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस का संचालन बृहस्पतिवार को भी रद्द रहा। जिससे इस दिशा में यातायात करने वाले यात्रियाें को कई दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed