{"_id":"6327648b6c3604322718362d","slug":"haridwar-bypass-road-damaged-walking-too-difficult-nazibabad-news-mrt605855410","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार बाईपास मार्ग क्षतिग्रस्त, पैदल चलना भी दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार बाईपास मार्ग क्षतिग्रस्त, पैदल चलना भी दूभर
विज्ञापन
नजीबाबाद-हरिद्वार बाईपास मार्ग पर गड्ढे और जल भराव।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार बाईपास मार्ग क्षतिग्रस्त, पैदल चलना भी दूभर
जलालाबाद/मंडावली। हरिद्वार बाईपास मार्ग सहित क्षेत्र के कई बदहाल मार्गों पर जलभराव होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पैदल चलना भी दूभर हो गया है। मार्गों मेें बने गड्ढों में गिरकर राहगीर चोटिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जलालाबाद क्षेत्र के आजाद चौक से नजीबाबाद मालन नदी पुल तक हरिद्वार बाईपास मार्ग बदहाल है। कई जगह गड्ढे होने के कारण राहगीर चोटिल हो रहे हैं। वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। आदर्शनगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार बाईपास मार्ग से हरिद्वार, देहरादून जाने के लिए बड़ी संख्या में छोटे, बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। पुलिस ने भारी वाहनों का आवागमन भी इसी मार्ग पर डायवर्ट किया हुआ है।
उधर, मंडावली क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाले मोहनपुर-काशीरामपुर संपर्क मार्ग पर जलभराव हो गया है। यह मार्ग गांव काशीरामपुर, भागूवाला, श्यामीवाला, सबलगढ़, कोटसराय, दहीरपुर को जोड़ता है। क्षेत्रीय ग्रामीण कल्याण सिंह, मुनेश प्रजापति, लोकेंद्र सिंह का कहना है कि भारी वाहनों के संचालन से यह संपर्क मार्ग बदहाल हो गया है। बारिश से मार्ग पर जलभराव होने से आवाजाही में काफी दिक्कत होती है। वाहन चालक भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बदहाल मार्ग को जल्द ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
हरिद्वार बाईपास मार्ग के गड्ढों को 15 दिन के भीतर भरने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए गए हैं। जल्द ही मार्ग को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।
- योगेंद्र सिंह, एक्सईएन, लोनिवि निर्माण खंड-दो

मंडावली के मोहनपुर-काशीरामपुर संपर्क मार्ग पर जल भराव।- फोटो : NAZIBABAD