फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hands and legs beaten with a boy

हाथ पैर बांधकर बालक के साथ मारपीट की

Sun, 16 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hands and legs beaten with a boy
हाथ पैर बांधकर बालक के साथ मारपीट की
विज्ञापन

नींदडू़ (बिजनौर)। एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन चोरी के शक में अपने नाबालिग पुत्र को बुलाकर घर में बंधक बनाने तथा उसके हाथ पैर बांधकर मारपीट व जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इस घटना के संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया कि अनस को हिरासत में लिया गया है।

दो दिन पहले अनस का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। उसे शक है कि उसका मोबाइल बालक ने उठाया है। रविवार को मोहल्ला कुरैशियान के यासीन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुद्ध बाजार स्थित इरफान उर्फ छोटिया के पुत्र अनस ने अपने भाई आमिर (22) के द्वारा मेरे पुत्र को अपने घर बुलाया तथा उसे वहां दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा। आरोप लगाया कि इरफान और उसके पुत्रों जुबैर, अनस व आमिर ने उसके पुत्र के हाथ पैर टेप से बांधे। आरोप है कि उसके मुंह पर टेप चिपकाकर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसे धमकाया कि यदि उसने मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार नहीं की, तो उसके शरीर पर गर्म पानी डाला जाएगा। आरोपियों की इस हरकत से उसका पुत्र डरा हुआ है। यासीन ने नाबालिग बेटे को अगवा कर मारपीट करने एवं जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी ओर, चौकी प्रभारी आशीष तोमर ने बताया कि इस बाबत अनस को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed