{"_id":"5da76c568ebc3e017553bf39","slug":"half-yearly-examination-started-amidst-the-chaos-bijnor-news-mrt4489190163","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई अर्द्ववार्षिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई अर्द्ववार्षिक परीक्षा
विज्ञापन
नजीबाबद में जमीन पर बैठकर परीक्षा देते परिषदीय स्कूल के विद्यार्थी।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा
धामपुर/अफजलगढ/रेहड़। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। कई विद्यालयों में प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे। बच्चे आपस में नकल करते मिले। कई स्कूलों के देरी से खुलने के कारण परीक्षा निर्धारित समय समय से शुरू नहीं हो सकी। अफजलगढ़ के अंग्रेजी माध्यम स्कूल अलियारपुर में परीक्षा सवा दस बजे व प्राथमिक स्कूल पाहा बिरलाफार्म में पौने दस बजे के बाद शुरू हुई। इन स्कूलों में विभाग द्वारा व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए। पूर्व माध्यमिक स्कूलों में कक्षा सात के हिंदी के प्रश्नपत्र में जूनियर हाईस्कूल पैटर्न के प्रश्न आए। शिकायत होने पर शिक्षकों ने अधिकारियों के आदेश पर इन प्रश्नों को हटा कर परीक्षा कराई गई। स्कूलों में पंजीकरण के हिसाब से बच्चे अधिकांश गैर हाजिर रहे।
प्राथमिक विद्यालय जाफराबाद के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने बताया कि स्कूल में 48 बच्चों में से पहले दिन 13 अनुपस्थित रहे। प्रश्न पत्र भी कम मिले, जिसके कारण बोर्ड पर लिखकर परीक्षा कराई जा रही है। प्राथमिक स्कूल अभयराजपुर में सहायक अध्यापक ने कक्षा चार हिंदी के पेपर को ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर बच्चों को हल कराता मिला। जूनियर वर्ग में प्रथम पाली में हिंदी के प्रश्नपत्र में आठवीं व सातवीं के अधिकांश एक जैसे प्रश्न रहे। पुराना धामपुर में 10 बजे के बाद परीक्षा हुई। पुराना धामपुर के जूनियर हाईस्कूल में परीक्षा नौ बजे शुरू हुई। प्रधानाचार्य कविता शर्मा ने बताया कि उनहोंने की परीक्षा के शुरू होने से एक दिन पहले शिक्षिकाओं की मीटिग कर समय से परीक्षा कराने के आदेश दे दिए थे। दीत्तनपुर प्राइमरी स्कूल में शिक्षक नवनीत कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र कम आए। बताया गया कि परीक्षा में 97 में से 93 बच्चे मौजूद रहे। अल्हैपुर के प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका पवन कुमारी का कहना है कि पेपर कम आए है।