फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hair style and voice became the identity of film actor Vivek Sinha.

Bijnor News: हेयर स्टाइल और आवाज़ बनी फिल्म अभिनेता विवेक सिन्हा की पहचान

Tue, 12 Dec 2023 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hair style and voice became the identity of film actor Vivek Sinha.
फिल्म अ​भिनेता विवेक सिन्हा । फाइल फोटो स्त्रोत स्वयं
धामपुर निवासी अभिनेता बॉलीवुड की कईं बड़ी फिल्मों में कर चुका है काम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। नगर निवासी विवेक सिन्हा ने साल 2010 से मुुंबई में टीवी सिरियल्स और फिल्मों में जमकर धमाल मचा रखा है। उनका हेयर स्टाइल और आवाज़ उनकी शानदार पहचान बन गई है। इसी लुक के चलते अभिनेता आमिर खान ने उन्हें अपनी फिल्म पीके में काम दिया। मल्टी स्टारर फ़िल्म तांडव में उनकी आवाज़ और हेयर स्टाइल के बल बूते काम मिला। हालांकि उनके अभिनय ने इसमें और चार चांद लगाए।

साक्षरता पर आधारित नुक्कड़ नाटक ‘एक अनपढ़ शाम’ के लेखक साहित्यकार सत्यराज के रानीबाग कॉलोनी स्थित प्रतिष्ठान पर हुई वार्ता में विवेक सिन्हा ने कहा कि अभिनय और रंग मंच के क्षेत्र में धामपुर के कई कलाकारों क बॉलीवुड में बहुत नाम रहा है। वे साल 2010 से मुंबई में कईं टीवी सिरियल्स और फिल्मों में कर रहे हैं। फिल्म पीके के एक दृश्य ने उन्हें काफी नाम दिया। ये सीन बकायदा पोस्टर सीन भी बना। इस दृश्य में वह एक करामाती बाबा की तरह ध्यान मग्न हैं। सफेद कपड़े से ढकी लोहे की रॉड के सहारे बैठे हैं। यह दृश्य करने का ऑफर दिया गया तो उन्हें ज्यादा आकर्षक नहीं लगा। मगर, जब फ़िल्म सिनेमाघरों में पहुंचीं तो इस दृश्य ने लाखों लोगों को गुदगुदाया। यह काफी वायरल हुआ।
विज्ञापन

विवेक को फिल्मों में अक्सर बाबा का किरदार निभाने को मिलता है। ऐसा उनके ‘बाबा लुक’ के चलते होता है। आवाज भी उनके अभिनय को तीखा बनाती है। सैफ अली ख़ान सहित मल्टी स्टारर फ़िल्म तांडव में बाबा के रोल में उनकी आवाज़ को काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विवेक सिन्हा की खास फिल्में

विवेक सिन्हा का कहना है कि वह अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके है। इनमें एक ही बंदा काफी है, तांडव, द पिक अप आर्टिस्ट, पीके फिल्म सहित कईं विज्ञापन, फिल्मों और धारावाहिक शामिल हैं। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्मों में दिल्ली डार्क और पुतुल आदि शामिल हैं। उनका कहना है कि धामपुर में साहित्यकार सत्यराज का उन्हें सदैव मार्गदर्शक के रूप में सहयोग मिलता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed