फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hail with rain, break on wheat threshing

ओलावृष्टि और बूंदाबांदी से किसान परेशान

Fri, 23 Apr 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hail with rain, break on wheat threshing
धामपुर में हुई बारिश के बाद खेतों में पड़े गेहूं के भीगे लान को देखते किसान - फोटो : DHAMPUR
बारिश के साथ पड़े ओले, गेहूं की गहाई पर ब्रेक
विज्ञापन

अफजलगढ़। क्षेत्र में शुक्रवार को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई और ओले भी गिरे। जिससे गेहूं की गहाई पर ब्रेक लग गया। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि अभी करीब 30 प्रतिशत गेहूं की फसल खेतों में ही खड़ी है।

शुक्रवार को हवा के तेज झोंकों के साथ बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। गनीमत रही कि कुछ ही देर में ओलावृष्टि रुक गई। खेतों में गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा है। कुछ किसानों ने तो गेहूं की फसल को कटवाकर सुरक्षित अपने घरों में रख लिया है। वहीं कुछ की फसल खेतों में कटने से रह गई है और कुछ की कटी हुई फसल खेतों में ही पड़ी है। बारिश से गेहूं की फसल के खराब होने की किसानों को चिंता सता रही है। किसान करतार सिंह, तरसेम सिंह, जितेंद्र तोमर, रामवतार सिंह, दिवान सिंह, लाल सिंह, धर्मवीर सिंह आदि का कहना है कि ऐसे में बारिश व ओला पड़ने से गेहूं की फसल भीगने से जहां गेहूं की चमक फीकी पड़ जाती है, दूसरी ओर गेहूं काला पड़ने से किसान को वाजिब दाम भी नहीं मिल पाते हैं। ओला पड़ने से गेहूं की बाल झड़ने से नुकसान होगा। किसानों का कहना कि पिछले साल की तरह इस साल भी गेहूं की फसल भीगती है तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed