फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Haiderpur Wetland will extend till Ravali

अब रावली तक का क्षेत्र हैदरपुर वेटलैंड में होगा शामिल, शासन को भेजा प्रस्ताव

Thu, 01 Jul 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Haiderpur Wetland will extend till Ravali
बिजनौर का रावली क्षेत्र जो होगा हैदरपुर वेटलैंड में शामिल। - फोटो : BIJNOR
रावली तक बढ़ेगा हैदरपुर वेटलैंड का दायरा
विज्ञापन

बिजनौर। अब बिजनौर के रावली तक का क्षेत्र हैदरपुर वेटलैंड में शामिल होगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। रावली तक का क्षेत्र वेटलैंड में शामिल होने से यहां भी पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए अभियान चलाया जाएगा। पर्यटकों को भी यहां पर प्रकृति के नजारे देखने को मिलेंगे। इसे जल्दी ही मंजूरी मिलने का अनुमान है।
गंगा किनारे बसा हैदरपुर वेटलैंड बिजनौर और मुजफ्फरनगर की सीमा पर है। यह एक झील से जुड़ा हुआ दलदली क्षेत्र है। हैदरपुर वेटलैंड का रकबा छह हजार 900 हेक्टेयर है। हैदरपुर वेटलैंड में अब तक 312 प्रजाति के पक्षी मिल चुके हैं। वेटलैंड घोषित होने के बाद से यहां पर काफी काम हुआ है। पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए अभियान चलाया गया है। पर्यटकों के घूमने के लिए सीट, वॉच टावर आदि बनाए गए हैं। उनके घूमने के लिए साइकिल की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

हैदरपुर वेटलैंड के बाहर का भी काफी हिस्सा दलदली व गंगा के डूब क्षेत्र की ही तरह है। यहां पर भी देशी व विदेशी पक्षियों की भरमार है। पक्षियों की भरमार व बाकी परिस्थितियों को देखते हुए रावली को भी हैदरपुर वेटलैंड में शामिल होने के लिए प्रस्ताव वन विभाग द्वारा शासन को भेजा गया है। ये एरिया भी वेटलैंड में शामिल होने से यहां भी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पर्यटकों को घुमाने आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। गंगा की धारा से तमाम सुंदर नजारे देखे जा सकेंगे। फरवरी में होने वाले बर्ड फेस्टिवल में इस एरिया को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ डा.एम सेम्मारन के अनुसार रावली तक का एरिया हैदरपुर वेटलैंड में शामिल कराने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसे जल्दी ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed