फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guru Vandan program concluded, retired teachers honored

Bijnor News: गुरु वंदन कार्यक्रम संपन्न, सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया

Mon, 17 Jul 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 17 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Guru Vandan program concluded, retired teachers honored
धामपुर के ​शिशु मंदिर में संपन्न गुरूवंदन कार्यक्रम में सम्मानित सेवानिवृत्त ​शिक्षक
- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से रविवार को नगर के शिशु मंदिर में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने शिक्षकों को नमन करते हुए उन्हें समाज का महत्वपूर्ण घटक बताया। कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को मेहनत के साथ शिक्षा देकर होनहार नागरिक बनाने में योगदान देता है।
जिला अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार राणा ने गुरु का महत्व बताया। छत्रपति शिवाजी के उत्कृष्ट जीवन का उदाहरण दिया। डाॅ. निशांत यादव ने शिक्षा को एक पवित्र कार्य बताया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र प्रकाश भटनागर ने गुरु वंदन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। माध्यमिक संवर्ग के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, प्राथमिक संवर्ग के जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने भी विचार रखे। संयुक्त समिति के जिला महामंत्री डाॅ. होरी सिंह ने संचालन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में योगेंद्र पाल सिंह, पंकज विश्नोई, रूपेश राजपूत, रतीश शर्मा, मुकुल आर्य, सत्यवीर सिंह, शेफाली सिंह, शुभाली श्याम, आसमां सचदेवा, रुपाली सिंह, डॉ. सरस्वती असीम, श्वेता रस्तोगी, सुनील कुमार, शशांक, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed