फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar's cub captured in cage

Bijnor News: गुलदार का शावक पिंजरे में हुआ कैद

Fri, 12 Jan 2024 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 12 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Guldar's cub captured in cage
हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव रेहरा के जंगल में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार का शावक।
हीमपुर दीपा (बिजनौर)। रेहरा गांव में दो दिन पूर्व गन्ने के खेत में दिखाई दिए गुलदार व दो शावकों को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार का शावक कैद हो गया।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव रेहरा में दो दिन पूर्व ग्राम प्रधान शाहिद के खेत में किसान भोला ने एक गुलदार व दो शावक देखे थे, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए उस क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया था, जिसके चलते शुक्रवार को ग्रामीण इदरीश शखावत, अफसर, रहीस आदि खेतों पर गए थे। उनको पिंजरे की ओर से आवाजें आती सुनाई दीं। पास पहुंच कर देखा तो पिंजरे के ऊपर एक गुलदार व उसके शावक बैठे हुए थे, इससे पूर्व ग्रामीण कुछ समझ पाते गुलदार ने इन पर हमला कर दिया। ग्रामीण बामुश्किल जान बचाकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

पिंजरे में गुलदार होने की सूचना पर ग्रामीण जंगल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने पिंजरे के पास पहुंच कर देखा तो उसमें गुलदार का एक शावक कैद हो गया था गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद गुलदार के शावक को ले जाने लगी। तभी ग्रामीण पिंजरे को ले जाने का विरोध करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि मौके पर दूसरा पिंजरा लगाया जाए, क्योंकि मादा गुलदार शावक के पकड़े जाने से हिंसक हो गई है। वह हमला कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के साथ पहुंचे रेंजर दुष्यंत कुमार मवी का कहना था कि जब यह पिंजरा हटेगा तभी तो दूसरा पिंजरा लगा पाएगा। काफी मशक्कत के बाद रेंजर द्वारा पिंजरा लगाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने पिंजरा ले जाने दिया, वहीं गन्ने के खेत के मालिक नसीमा पत्नी जाहिद की गेहूं की फसल लोगों के चलने से बर्बाद हो गई उसने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed