{"_id":"64f4c01821b069034104ba16","slug":"guldar-was-seen-trapped-in-a-cage-near-village-lalpur-for-two-months-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-10248-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो महीने से गांव लालपुर के पास दिख रहा गुलदार पिंजरे में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो महीने से गांव लालपुर के पास दिख रहा गुलदार पिंजरे में फंसा
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम लालपुर के जंगल में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार। स्रोत ग्रामीण
गांव वालों ने ली राहत की सांस, खेतों पर जाना हो रहा था मुश्किल
गुलदार की आयु ढाई वर्ष, तबीयत खराब बताई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात (बिजनौर)। दो महीने से गांव लालपुर के आस पास दिखाइ्र दे रहा गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। दरअसल, गुलदार के डर की वजह से लोग खेतों पर भी जाने से कतरा रहे थे।
ग्राम लालपुर में शनिवार की रात्रि एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार को लगभग दो महीने से गांव के आसपास कई बार देखा जा चुका था। वन विभाग ने विपिन पुत्र धर्मवीर के खेत में पिंजरा लगा दिया गया था। शनिवार की रात्रि गुलदार पिंजरे में फंस गया। गुलदार लगभग ढाई वर्ष आयु का बताया जा रहा है।
वन विभाग के कर्मचारी गुलदार को कार्यालय में ले गए। गुलदार को केहीरपुर में रखा गया है। डीएफएस ज्ञान सिंह ने बताया कि गुलदार की तबीयत खराब है। इसलिए गुलदार को अभी कहीं नहीं भेजा गया है। गुलदार की तबीयत ठीक होने के बाद कुछ निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
15 लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं गुलदार
इस साल अब तक विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार 15 लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं। गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों ने जंगल जाने के लिए योजना बना रखी है। लोग समूह में जंगल जा रहे हैं।
अब तक पकड़े जा चुके हैं 21 गुलदार और नौ शावक
जनपद में कई स्थानों पर लगाए गए पिंजरे में अब तक 21 गुलदार और नौ शावक पकड़े जा चुके हैं। जनपद के लगभग हर क्षेत्र में गुलदार की आमद दर्ज हो रही है। गुलदार जंगल से रिहाइशी इलाकों में भी आ रहे हैं। लालपुर में पकड़ा गया गुलदार आबादी के बिल्कुल निकट ही लगे पिंजरे में कैद हुआ है।