फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar was not seen for the third consecutive day

लगातार तीसरे दिन नहीं दिखी मादा गुलदार

Sun, 05 Jan 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Guldar was not seen for the third consecutive day
लगातार तीसरे दिन भी नहीं दिखी गुलदार
विज्ञापन

बिजनौर। गांव मोहंडिया के जंगल में एक खेत में छुपी मादा गुलदार लगातार तीसरे दिन नहीं दिखी। गुलदार के बजाए दूसरे जानवर वन विभाग के ट्रैप कैमरों में कैद हो रहे हैं। गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरों के आसपास मटन, चिकन के बासी टुकड़े डाल दिए गए हैं। पास के दो गांवों में किसानों ने गुलदार देखने का दावा किया है।

शनिवार को वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून से दो विशेषज्ञ वन विभाग द्वारा मादा गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा की गई व्यवस्था का जायजा लेने आए थे। उनके कहने पर गांव मोहंडिया के जंगल में पांच और ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। इससे पहले भी पांच कैमरे गुलदार की लोकेशन देखने के लिए लगाए गए थे। गुलदार को आकर्षित करने के लिए बासी मटन व चिकन के पिंजरे गुलदार के पिंजरों के आसपास डाल दिए गए हैं। मादा गुलदार लगातार तीसरे दिन ट्रैप कैमरे में कैद नहीं हुई है। मादा गुलदार के बजाए सुकर, चीतल और एक बिज्जू ट्रैप कैमरे में कैद हुए हैं। इन तीनों के फोटो रविवार शाम साढ़े छह बजे से रात के साढ़े नौ बजे तक ट्रैप हुए हैं। वहीं गांव खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर निवासी निशांत ने रविवार शाम अपने खेत में एक गुलदार को नीलगाय के पीछे भागते देखा। गुलदार नीलगाय के पीछे भागता हुआ गन्ने के खेत में जा घुसा। गांव रतनपुर रियाया के जंगल में किसान सुरेंद्र, कुलवीर ने रविवार सुबह अपने खेतों के पास दो गुलदार बैठे देखे। उनके शोर मचाने पर दोनों गुलदार गन्ने के खेतों में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed