फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar trapped in cage in village Nakipur

Bijnor News: ग्राम नकीपुर में पिंजरे में फंसा गुलदार

Mon, 23 Sep 2024 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Guldar trapped in cage in village Nakipur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बढ़ापुर (बिजनौर)। ग्राम इस्माईलपुर दमी उर्फ नकीपुर में गोशाला के पास लगे पिंजरे में रविवार की सुबह एक नर गुलदार फंस गया। गुलदार की आयु करीब तीन वर्ष है। वन विभाग ने गुलदार को साहनपुर वन रेंज के जंगल में छोड़ा है।

ग्राम इस्माईलपुर दमी उर्फ नकीपुर के ग्रामीण कई दिन से गुलदार की उपस्थिति से चिंतित थे। गुलदार ने गांव के निकट चर रही एक गाय को भी हमला कर घायल कर दिया था। ग्राम प्रधान हेमराज सिंह ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की थी। साहूवाला वन रेंज की ओर से तीन दिन पूर्व गुलदार को पकड़ने के लिए गोशाला के समीप पिंजरा लगाया गया था। इसमें रविवार की सुबह एक नर गुलदार फंस गया।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद ध्यानी वनकर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और पिंजरे को रेंज कार्यालय ले आए। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गुलदार को पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर साहनपुर वन रेंज के जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed