फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   guldar news

Bijnor News: कालागढ़ के पार्क में आए दिन नजर आ रहे गुलदार और बाघ

Sun, 03 May 2026 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
guldar news
कालागढ़ में इरेक्टर हॉस्टल की दीवार पर बैठा गुलदार। स्रोत विडियोग्रोव
कालागढ़। कालागढ़ के पार्क में गुलदार की बाघों की आमद से आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में है। जलविद्युत निगम के कार्यालय व इरेक्टर हॉस्टल परिसर में गुलदार के परिवार ने डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन


कालागढ़ में वन्यजीवों का आना व दिखाई दे जाना आम बात है। अब यहां के सरकारी कार्यालयों व इरेक्टर हॉस्टल के परिसर भी वन्यजीवों के विचरण स्थल बन गए हैं। यहां कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मियों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो रहा है। दो गुलदार व शावक इस क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। यह इरेक्टर हॉस्टल की दीवार पर चढ़कर उसके परिसर में विचरण करता है, जबकि यहां दो अधिशासी अभियंता, एक सहायक अभियंता, मैस कर्मी व चतुर्थ श्रेणी कर्मी तैनात हैं। इसके निकट ही उपमहाप्रबंधक का कार्यालय स्थित है। गुलदार परिवार तारबाढ़ को पार कर कार्यालय के बगीचे में डोलते रहते हैं। इस कार्यालय में कर्मी व अधिकारी आते जाते हैं।
विज्ञापन


हाई सिक्योरिटी जोन है यह क्षेत्र

कालागढ़ में महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान इस इरेक्टर हॉस्टल को विशेष कक्ष बनाया जाता रहा है। अब यहां गुलदार का डेरा है। पास में ही कार्बेट टाइगर रिजर्व का जुबली गेट व चौकी भी स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा कर्मी रात में आता है गुलदार दिन में भी आता है

काॅलोनी प्रभारी अभियंता तनवीर अहमद का कहना है कि गुलदार के सक्रिय होने, कार्यालय व हॉस्टल परिसर में आने से सुरक्षा के लिए रात्रि में सशस्त्र सुरक्षा कर्मी तैनात किया गया है। दूसरी ओर गुलदार दिन में भी आता है। इस मामले में वन विभाग को लिखा जा रहा है। वन विभाग की अनुमति मिलने पर चाहरदीवारी पर सौर तार बाढ़ लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed