{"_id":"6418b237915cc957670f0c64","slug":"guldar-learned-to-live-in-the-sugarcane-fields-you-learn-to-survive-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-205-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुलदार ने गन्ने के खेतों में रहना सीख लिया, आप बचना सीख लो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुलदार ने गन्ने के खेतों में रहना सीख लिया, आप बचना सीख लो...
Tue, 21 Mar 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
नगीना क्षेत्र के ग्राम काजीवाला में पिंजरे में कैद गुलदार।
जिले के 500 से ज्यादा गांवों में गुलदार कर रहे चहलकदमी, जंगल से सेट गांवों में बाघ दे रहा दस्तक
वन्य जीव का खतरा
22 गांवों में वन विभाग घोषित कर चुका बाघों का खतरा
150 से ज्यादा गुलदार गन्ने के खेतों में होने का है अनुमान
03 गुलदार एक माह में नगीना क्षेत्र में ही फंसे पिंजरे में
रजनीश त्यागी
बिजनौर। जिले में गुलदार ने गन्ने के खेतों में रहना सीख लिया है, आप बचना सीख लो। अकेले नगीना क्षेत्र में पिछले एक माह में तीन गुलदार वन विभाग के पिंजरे में फंस चुके हैं, गुलदार पांच जगहों पर हमले भी कर चुका है। वन विभाग का मानना है कि गन्ने के खेतों में करीब 150 गुलदार घूम रहे हैं। इससे भी बड़ा खतरा अब बाघों से सता रहा है। वन विभाग जंगल की सीमा से सटे 22 गांवों में बाघों के खतरे अलर्ट जारी कर चुका है।
आमतौर पर अमानगढ़ जैसे घने जंगल में रहने वाला गुलदार आजकल आबादी के बीच गन्ने के खेतों के किनारे घूमता दिख रहा है। कुछ समय पहले तक इसकी वीडियो वायरल हो रही थी। अब गुलदार हमलावर हुए तो लोगों की चिंता बढ़ गई। जिले में पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले की हर तहसील में गुलदार की मौजूदगी थी। कहीं गुलदार के शावक मिले तो कहीं पर गुलदार ने इंसानों पर हमला कर अपनी मौजूदगी का एहसास कराया। इस समय जिले के 500 से ज्यादा गांवों में गुलदार चहलकदमी कर रहे हैं। पिछले एक माह में नगीना और नहटौर में गुलदार छह जगहों पर इंसानों पर हमले कर चुके हैं। इनमे नगीना में एक किशोरी और महिला की जान भी जा चुकी है।
बाघ के डर से भी जंगल से बाहर आ रहे गुलदार
जिले में अमानगढ़ वन रेंज के अलावा नगीना और बढ़ापुर के जंगलों में भी बाघों की मौजूदगी मिलती रही है। अमानगढ़ में बाघों की संख्या बढ़ी तो गुलदार जंगल से बाहर आ गए। अब बाघ भी जंगल से बाहर आने लगे हैं। वन विभाग ने हाल ही में 22 गांवों को संवेदनशील घोषित किया था, जहां पर बाघ का खतरा है।
विज्ञापन
अमानगढ़ में 27 से ज्यादा बाघ
जिले की अमानगढ़ वन रेंज 80 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। गणना के मुताबिक यहां 27 बाघ देखे गए थे। यह आंकड़ा पुरानी गणना का है। वर्तमान में इनकी संख्या इससे ज्यादा भी होने की संभावना है। अमानगढ़ के पास गांवों में बाघ देखे जा चुके हैं। करीब दस साल पहले अमानगढ़ से सटे गांवों में एक बाघ ने कई लोगों की जान ली थी। पिछले एक साल में आबादी क्षेत्रों में भी बाघ की मौजूदगी होने की वीडियो वायरल हो चुकी हैं।
गुलदार हो या बाघ.. हमले से बचने से लिए करें यह उपाय
- खेतों में दो या उससे अधिक के समूह में जाएं
- गन्ना काटने से पहले जंगल में जाकर हाका लगाए
-खेत में काम करते समय मोबाइल या रेडियो पर गाने चलाएं
- काम करते समय एक व्यक्ति को निगरानी के लिए लगाएं
- खेतों में काम करते समय सिर पर हेलमेट या नकपैड पहनें
- अधिक रात में खेतों पर न जाएं, खेतों की निगरानी मचान से ही करें
- वन्य जीव दिखने पर वन अधिकारियों को तुरंत सूचना दें
यह न करने की दी गई सलाह
- खेतों पर अकेले न जाएं, जंगल में छोटे बच्चों को अकेले न भेजें
- गन्ने की कटाई बैठकर या झुककर न करें, वन्य जीव दिखने उसे न छेड़ें
- रात में खेतों की रखवाली करते समय भूमि पर या चारपाई पर न सोएं
- वन्य जीव दिखने पर उसे न छेड़े और उसके रास्ते में न आएं
बाघों को लेकर यह गांव है संवेदनशील
अमानगढ़ से सटे गांव : देवानंदपुर गढ़ी, रेहड़, नवाबाद जंगल, केहरीपुर जंगल, किरतपुर, रानीनांगल, फतेहपुर धारा, कल्लूवाला, लालबाग, मलौनी, मीरापुर उत्तरी।
नगीना रेंज से सटे गांव : भिक्कावाला, बनियोंवाला, इस्लामनगर, मुरलीवाला, जामुनवाला, लड्डूवाला, खैरीखत्ता, जमनपुर, रसूलपुर, रसूलाबाद, प्रेमपुरी।
गुलदार के व्यवहार में आ रहा परिवर्तन: एसडीओ
गुलदार के व्यवहार में परिवर्तन आया है। उसने गन्ने के खेत में रहना सीख गया है। यहां पर भोजन, सुरक्षा और पानी तीनों ही चीजे आसानी से मिल रही हैं। ऐसे में लोगों को इनसे बचने के तरीकों को सीखना होगा। नगीना में तीन गुलदार हमने एक माह में ही पकड़ लिए हैं। ज्ञान सिंह, एसडीओ, वन विभाग
घटनाएं
-12 मई 2021: नगीना रेंज में अनिल कुमार को गुलदार ने घायल किया
-20 मई 2021- धामपुर रेंज में प्रेम सिंह को गुलदार ने घायल किया
-05 मार्च 2022: धामपुर रेंज में गुलदार ने अवनी को गुलदार ने घायल किया
-21 अगस्त 2022- नगीना रेंज में गुलदार ने विजयवती को गुलदार ने घायल किया
-12 नवंबर 2022 को नगीना रेंज में गुलदार ने अमन को घायल किया
-17 फरवरी 2023 को नगीना रेंज में गुलदार ने अदिति को मार डाला
-18 मार्च को 2023 को नगीना रेंज में गुलदार ने महिला को मार डाला