फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar killed Nilgai by entering a man's house

Bijnor News: गुलदार ने नीलगाय को एक व्यक्ति के घर में घुस कर मार डाला

Mon, 08 Jan 2024 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 08 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Guldar killed Nilgai by entering a man's house
शेरकोट (बिजनौर)। नयागांव में गुलदार ने रविवार करीब छह बजे हमला कर नील गाय का मौत के घाट उतार दिया। नील गाय ने गुलदार के हमले से बचने के लिए गांव में एक व्यक्ति के घर में घुस कर जान बचाने का प्रयास किया। पर गुलदार ने घर में घुस नील गाय को मार डाला। इस दौरान घर अफरातफरी मच गई। गांव के लोगों ने किसी तरह से गुलदार को जंगल में खदेड़ा।
विज्ञापन

ग्राम नयागांव के लोगों ने बताया कि रविवार की सुबह लगभग छह बजे एक नीलगाय गुलदार के हमले से बचने के लिए भाग कर गांव में पुनीत कुमार सिंह के घर घुस गई। पर गुलदार ने उसे वहां भी नहीं छोड़ा। गुलदार ने घर में घुसकर हमला कर नीलगाय को मार दिया। अचानक घटना को देख लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगाें शोर मचा कर गुलदार को जंगलली ओर खदेड़ा। गांव लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों और पशु चिकित्सकों को जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर गांव में पहुंचे पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. नवनीत कुमार, ड्रेसर विजेंद्र सिंह नीलगाय का उपचार किया। लेकिन उपचार के बाद नीलगाय ने दम तोड़ दिया। प्रधान पवन कुमार का कहना है कि गुलदारों ने क्षेत्र के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। वन विभाग ने गुलदारों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed