फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar attacks increased in the district as soon as the fields became vacant

Bijnor News: खेत खाली होते ही जिले में बढ़ गए गुलदार के हमले

Mon, 29 Apr 2024 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 29 Apr 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Guldar attacks increased in the district as soon as the fields became vacant
बिजनौर। खेत खाली होते ही जिले में गुलदार के हमले बढ़ गए हैं। आए दिन कहीं न कहीं गुलदार लोगों पर हमला कर रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले एक सप्ताह में चार लोगों पर हमला कर दिया। जबकि सड़कों पर कई जगह गुलदार नजर आ रहे हैं। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं।
विज्ञापन

जिले में गेहूं की कटाई अंतिम चरण में है। जबकि गन्ने की फसल पहले ही खत्म हो चुकी है। जिसके चलते अब गुलदार गन्ने के खेतों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में लगातार गुलदार के हमले बढ़ने लगे हैं। लोग खेतों पर डरते हुए काम कर रहे हैं। सुबह और शाम के समय गुलदार के हमले ज्यादा हो रहे हैं। साथ ही अकेले व्यक्ति को देखकर गुलदार हमले कर रहा है। अफजलगढ़ क्षेत्र में अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग पर सेंट मेरी इंटरमीडिएट कॉलेज के निकट बरगद के पेड़ के नीचे गुलदार देखा गया था।
विज्ञापन

- अभिभावकों ने उठाई स्कूल समय परिवर्तन की मांग
अफजलगढ़ क्षेत्र में कल्लूवाला, मीरापुर संपर्क मार्ग पर बाघ और गुलदार दिखाई दिया। जिसके चलते अभिभावकों ने स्कूल के समय परिवर्तन की मांग की है। अभिभावक मुकेश कुमार, संजय सिंह, विजेंद्र सिंह आदि का कहना है कि बच्चे स्कूलों के लिए सुबह छह बजकर 15 बजे गांव से निकलते हैं। जिससे बच्चे पर वन्यजीवों का हमला होने का अंदेशा रहता है। इसलिए स्कूलों का समय साढ़े आठ बजे से एक बजे तक किए जाना उचित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- केस नंबर एक
स्योहारा क्षेत्र के गांव बजीरपुर मंडइयो में 21 अप्रैल को किसान लोकेश (38) पुत्र मदन सिंह अपनी पत्नी सर्वेश आदि के साथ गेहूं की फसल काट रहा था। इस दौरान अचानक गुलदार ने किसान लोकेश पर हमला कर गर्दन, हाथ व पीठ पर जख्म कर गंभीर घायल कर दिया था।
- केस नंबर दो
नगीना क्षेत्र के गांव बेनीपुर कोपा में 26 अप्रैल को 27 वर्षीय हरिराम गुलदार ने हमले कर घायल कर दिया। हरिराम अपने खेत पर चले रहे ट्यूबवेल के पानी को देखने गया था। इस दौरान गुलदार ने हमला कर दिया।

- पैजनिया के गांव फरीदपुर सधिरन निवासी विपिन पुत्र वीर सिंह पर 22 अप्रैल को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया था। वह अपने साथियों के साथ अम्हेड़ा जा रहा था। इस दौरान ईख के खेत में बैठे गुलदार ने हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed