फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar attacked and injured two women, panic

Bijnor News: गुलदार ने हमला कर दो महिलाओं को किया जख्मी किया, दहशत

Mon, 08 Jan 2024 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 08 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Guldar attacked and injured two women, panic
धामपुर। क्षेत्र के गांव कुंडीपुरा में रविवार सवेरे करीब नौ बजे खेतों में गन्ना छील रही गांव की दो महिलाओं को गुलदार ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर पास में काम कर रहे अन्य लोगों ने भाग कर उनकी जान बचाई। उपचार के लिए दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन

गांव के प्रधान निसार अहमद, सुभाष, दीपक, आलोक और विकास ने बताया कि रविवार सवेरे जब गांव की लीलावती पत्नी यशपाल सिंह और कुसुम देवी पत्नी हिरेंद्र सिंह जंगल में काम कर रही थी। तब इस दौरान गन्ने के खेत में छिपे गुलदार ने दोनों महिलाओं के ऊपर हमला कर दिया। जिसके कारण दोनों महिलाएं जख्मी हो गई। दोनों के चेहरे, गले और पीठ पर गुलदार के गहरे पंजे लगने जख्म बने हैं। महिलाओं के शोर मचाने पर अन्य लोगों ने दौड़कर उनकी जान बचाई।
विज्ञापन

दोनों महिलाओं को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी गोविंद राम गंगवार ने गांव में पहुुंच गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली।उन्होंने गांव के लोगों को गुलदार से सतर्क रहने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो दिन पहले इसी गांव में एक किसान के बोरिंग के कुएं से दो शावक मृत मिले थे। हो सकता है कि गुलदार इन दोनों शावकों को तलाश हो रही हो और आक्रामक होकर खेतों में काम रही इन दोनों महिलाओं पर हमला किया हो। उन्होंने लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उनका कहना है कि विभाग की ओर से भी गुलदार को पकड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed