फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar again seen in Chandauk and Jalpur

चंदौक और जालपुर में फिर दिखा गुलदार

Sat, 22 Feb 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Guldar again seen in Chandauk and Jalpur
नजीबाबाद के गांव चंदौक में गुलदार द्वारा निवाला बनाए गए माहे के अवशेष को देखते ग्रामीण। - फोटो : NAZIBABAD
चंदौक और जालपुर में फिर दिखा गुलदार
विज्ञापन

नांगलसोती। गांव चंदौक के जंगल में गुलदार ने माहे को अपना निवाला बना लिया। खेतों पर पहुंचे किसानों ने माहे का अवशेष देखकर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग कर्मियों को मौके पर न पहुंचने पर किसानों ने रोष व्यक्त किया।

नांगलसोती क्षेत्र के गांव चंदौक निवासी किसान इरशाद अहमद के गन्ने के खेत मेें गुुलदार माहे को निवाला बना लिया। इरशाद ने आसपास के किसानों से उसके गन्ने के खेत में माहे का अवशेष पड़ा होने बात कही। किसानों ने नरेंद्र सिंह, चौ. ब्रजवीर सिंह, अनिल, जितेंद्र, मदनपाल, कालू सिंह का कहना है कि माहे को गुलदार ने निवाला बनाया है। माहे के शव के आसपास गुुलदार के पदचिह्न देखकर किसानों ने गन्ने के खेत में गुलदार होने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना के काफी देर तक वन विभाग द्वारा कोई कर्मचारी न आने पर किसानों ने रोष व्यक्त किया। चौ.ब्रजवीर सिंह का कहना है कि सूचना देने के बाद भी कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। जिस पर किसानों ने रोष जताया। जालपुर निवासी श्रवण कुमार, युधिष्ठिर, जितेंद्र सिंह, प्रदीप सैनी को गेहूं के खेत में गुलदार का जोड़ा दिखाई दिया। उन्होंने ग्रामवासियों को क्षेत्र में गुलदार होने की सूचना दी। ग्रामीणों ने गुलदार को तलाशा लेकिन गुलदार वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed