रंग जुलूस में जमकर उड़ा गुलाल
नजीबाबद। होली हवन कल्याण समिति की ओर से निकाले गए रंग जुलूस में जमकर रंग गुलाल उड़ा। हुलियारे होली गीतों और ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए। सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
होली हवन कल्याण समिति चौक बाजार की ओर से राजेंद्र कर्णवाल, संजय अग्रवाल, पंकज कुमार एड., पंडित अभय शर्मा, शिवकुमार माहेश्वरी, राकेश कौशिक के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने रेलवे स्टेशन रोड शिव मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ परंपरागत रंग जुलूस निकाला। मुख्यअतिथि थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर रंग जुलूस का शुभारंभ किया। रंग जुलूस स्टेशन से शुरू होकर कृष्णा टाकीज चौराहा, जगन्नाथ चौक, चौक बाजार होता हुआ टीला मंदिर पहुंचा। रंग जुलूस में पंडित अमित कौशिक, मयंक शर्मा, नमन गोयल, सुशील कुमार, अभिनव कर्णवाल, महेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

नजीबाबाद में होली हवन समिति के रंग जुलूस का उद्धाटन करते एसपी सिंह।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में होली हवन समिति के रंग जुलूस आयोजन पर पूजा-अर्चना करते अतिथि।- फोटो : NAZIBABAD