फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Grooming life with worldly and divine education'

इकरा इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव आयोजित

Sat, 22 Feb 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
'Grooming life with worldly and divine education'
नजीबाबाद के इकरा इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। - फोटो : NAZIBABAD
‘दुनियावी और दीनी तालीम से संवारें जिंदगी’
विज्ञापन

नजीबाबाद। इकरा इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्रबंधक डा.दिलशाद अहमद, प्रधानाचार्या फसीहा अंजुम के निर्देशन में इकरा इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने दीनी और दुनियावी शिक्षा पर आधारित कार्यक्रम पेश किए। सामाजिक बुराइयों से बचने, बड़ों की खिदमत और इंसानी रिश्तों को मजबूती देने के कार्यक्रमों के माध्यम से संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक हाजी तसलीम अहमद ने विद्यार्थियों से दीनी और दुनियावी तालीम के जरिए जिंदगी को संवारने की सलाह दी। मौलाना वसी सुलेमानी नदवी, मौलाना अब्दुल कदीर ने बच्चों को अदवी और दीनी तालीम पर ध्यान देने की सलाह दी।

कैफ, रब्बानी, अलसबा, ईशा, सबिहा के संचालन में आयशा, अशरफ, शुएब मलिक की नात-ए-पाक से शुरू हुए कार्यक्रम में उमर, सुहेल, मदीहा, असमा, हमजा, सुबहान, जूबिया, आयशा, इंशा नाज, रुश्दा नूरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम में साहनपुर चेयरमैन मेराज अहमद, पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी, मौलाना कलीम, हाजी अब्दुल हमीद, आबिद शेख, अहमद जैद उपास्थित रहे।

नजीबाबाद के इकरा इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी

नजीबाबाद के इकरा इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed