फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Government should take strict action on Pakistan'

‘पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई करे सरकार’

Tue, 07 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
'Government should take strict action on Pakistan'
‘पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई करे सरकार’
विज्ञापन

बिजनौर/स्योहारा। पाकिस्तान में ननकाना साहिब पर हमले के विरोध में युवा अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी पाकिस्तान का पुतला फूंका और भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जजी परिसर में हुई बैठक में संदीप चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कर रहा है। वहां हिंदू व सिखों की बहु-बेटी सुरक्षित नहीं हैं। भारत सरकार को पाकिस्तान की सरकार पर दबाव बनाकर सिखों को न्याय दिलाना चाहिए। विवेक चौधरी ने कहा कि सभी को पाकिस्तान का पूर्ण बहिष्कार करना चाहिए। सौरभ चौधरी ने कहा कि भारत को पाकिस्तान को दी जाने वाली सभी सुविधाओं पर रोक लगा देनी चाहिए। इसके बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए जजी चौक पहुंचे और पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान मनोज कुमार, परवेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह, नृपेंद्र देशवाल, राहुल कुमार, अमित पवार, अभिषेक वत्स आदि मौजूद रहे। वहीं, नगर पालिका चौक पर हिंदू युवा वाहिनी की जिला संगठन मंत्री अंशुल आर्य के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस दौरान संकित त्यागी, ऋतिक त्यागी, राजकुमार, धर्मेंद्र, अभिषेक चौहान, शुभम, राहुल, गुरमुख सिंह, गुरुलाल, सुखवंत सिंह, गौरव आर्य आदि मौजूद रहे। वहीं, स्योहारा में व्यापार मंडल के संयुक्त प्रांतीय महामंत्री अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि पाकिस्तान की यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमला करने वाले असामाजिक तत्वों को पाकिस्तान सरकार को तुरंत कड़ी सजा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मुस्लिम संगठनों को भी पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों के समर्थन में आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed