{"_id":"65a395ebe63d1837ec027776","slug":"government-should-hold-lease-hold-industrial-land-for-free-vikas-aggarwal-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-17550-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करे सरकार : विकास अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करे सरकार : विकास अग्रवाल
विज्ञापन
बिजनौर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन विकास कुमार अग्रवाल ने कहा कि सरकार लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करे। इससे औद्योगिक विकास होगा।आईआईए औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड कराने की लड़ाई लड़ रहा है।
एसोसिएशन चैप्टर चेयरमैन विकास कुमार अग्रवाल ने शनिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार की मंशा उद्योगों को बढ़ावा देना है। लेकिन अफसरों की नीति से उद्यमियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा कि लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करने के लिए संगठन मुख्यमंत्री से मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के विधायक, सांसदों को मांग पत्र दिया जाएगा। कहा कि कोई कारोबार नहीं चलता है, तो उद्यमी दूसरा कारोबार शुरू करना है, लेकिन लीज होल्ड औद्योगिक भूमि के नियमों में उद्यमी फंस जाता है। फ्री होल्ड भूमि पर नए औद्योगिक निवेश के अवसर पैदा होंगे, जो सरकार की भी प्राथमिकता है। नए रोजगार सृजित होंगे, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
कहा कि प्रशासनिक परेशानियां कम होने के उद्यमियों के समय की बचत होगी, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने पर जो फीस सरकार को मिलेगी। उससे सरकार नए औद्योगिक क्षेत्र सृजित कर सकेगी। कहा कि लंबे समय से बिजनौर इंडस्ट्रीज एरिया में स्वतंत्र फीडर बनाने की मांग की जा रही है। व्यापारी हर उद्योग बंधुओं की बैठक में इस मुद्दे को उठाते हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। इस अवसर पर दीपक अग्रवाल, सचिन जैन, आशुतोष विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।