फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Government blanket factory gets order worth ten lakhs

Bijnor News: सरकारी कंबल कारखाने को मिला दस लाख का ऑर्डर

Fri, 22 Sep 2023 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Government blanket factory gets order worth ten lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद। कंबल कारखाने ने शीतकालीन सीजन में मांग के अनुरूप कंबल उपलब्ध कराने की तैयारियां शुरू कर दी है। कारखाने को आगामी सीजन में 10 लाख रुपये के कंबल उपलब्ध कराने का ऑर्डर मिला है।



नजीबाबाद के कंबल कारखाने का वर्ष 2019 में जीर्णोंद्धार हुआ था। कोरोना काल की चुनौतियों के बाद कच्चा माल समय पर उपलब्ध न हाेने जैसी चुनौतियों से उभरे कंबल कारखाने में चेक के कंबल तैयार किए जा रहे है। कारखाना प्रबंधक राम कंवार ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में कारखाने का तीन हजार कंबल बनाने का लक्ष्य मिला था। 1500 कंबल निर्मित किए जा चुके हैं। मार्च के अंत तक लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रबंधक ने बताया कि वर्तमान में कारखाने पर 4350 कंबल उपलब्ध हैं। छूट के साथ कारखाने से 500 रुपये प्रति कंबल संस्थाओं और ग्राहकों काे कारखाना कंबल उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





47 लाख रुपये से बनेगा गोदाम



कंबल कारखाना परिसर में 47 लाख रुपये की लागत से गोदाम निर्मित कराया जाएगा। खादी ग्राम उद्योग विभाग के गोदाम निर्माण प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल चुकी है। निर्माण की धनराशि अवमुक्त होते ही गोदाम निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed