{"_id":"63406659b468cc212431fa1a","slug":"government-announced-pat-exam-centers-bijnor-news-mrt6086049103","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने पैट परीक्षा केंद्रों का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने पैट परीक्षा केंद्रों का किया एलान
विज्ञापन
बिजनौर। शासन ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा अर्थात पैट की प्रतियोगी परीक्षा के लिए केंद्रों का एलान कर दिया है। जिले में परीक्षा के लिए 20 केंद्र बने । परीक्षा दो दिन है। करीब 42000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार पैट प्रतियोगिता परीक्षा सभी विभागों में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती के लिए आयोजित है। परीक्षा 15 अक्तूबर व 16 अक्तूबर को प्रस्तावित है। एक दिन में दो पाली होंगी। एक पाली में 10,512 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार दो दिन में चार पाली होंगी। दो दिन में कुल 42 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने हैं। बताया कि शासन से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए मानक तय है। जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र जिला मुख्यालय समेत 20 किलोमीटर की परिधि में है।
ये हैं परीक्षा केंद्र
जिला मुख्यालय पर राजकीय बालिका इंटर कालेज, आर्य वैदिक कन्या इंटर कालेज, आरजेपी इंटर कालेज, आरबीडी महिला महाविद्यालय, राजकीय पालीटेक्निक बिजनौर, कृष्णा कालेज, वर्धमान कालेज, सेंट मेरीज बिजनौर, हरपती इंटर कालेज नगीना रोड बिजनौर, वीएसडी पब्लिक स्कूल, यूनिवर्सल एकेडमी नूरपुर रोड बिजनौर। इसके अतिरिक्त किसान इंटर कालेज मंडावली, श्री विदुर गृह इंटर कालेज विदुर कुटी, हृदयानंद इंटर कालेज झालू, राजकीय बालिका इंटर कालेज झालू, कृष्णा इंस्टीट्यूट झालू तिराहा, एमजीएम पी इंटर कालेज किरतपुर , हिंदू इंटर कालेज किरतपुर , सीडी इंटर कालेज हल्दौर, तथा आर एच एस इंटर कालेज हल्दौर ।