फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Goods worth lakhs stolen from many places including locked houses

Bijnor News: बंद मकान समेत कई जगहों पर लाखों का सामान चोरी

Sat, 02 Dec 2023 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from many places including locked houses
एक ही रात में चोरों ने की वारदात, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। एक ही रात में चोरों ने एक बंद मकान सहित कई स्थानों को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के आभूषण, नकदी सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर घटनाओं की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

मोहल्ला जिगर काॅलोनी निवासी अशरफ पुत्र महमूद घर को ताला लगाकर परिवार सहित बाहर गया हुआ था। शुक्रवार की रात चोरों ने घर के ताले तोड़कर सोने चांदी के आभूषण और 18 हजार की नकदी चोरी कर ली। उसके भाई वाहिद ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

चोरों ने हल्दौर चौराहे के निकट मोहल्ला पीर शहीद काला निवासी सलीम तालिब पुत्र युनुस के ताज टी स्टाल का ताला तोड़कर दो सिलिंडर व अन्य सामान, ईदगाह निवासी मो. नईम पुत्र अब्दुल करीम की चिकन बिरयानी की दुकान से दो सिलिंडर, 30 किलो चावल का कट्टा, मोहल्ला होलियान निवासी गणेश पुत्र तुलसी की सब्जी की फड़ से चार कट्टे प्याज, एक कट्टा लहसुन चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने सब्जी विक्रेता की क्रेट और तिरपाल में आग भी लगा दी। इसके अलावा चोरों ने फल विक्रेता फरीदनगर निवासी चमन पुत्र रामकुमार के फलों के फड़ से तराजू, बाट, मोहल्ला अफगानान निवासी चेतराम की घर के सामने खड़ी ठेली चोरी कर ली।
कोतवाल दिनेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed