फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Golden chariot procession taken out with great pomp

Bijnor News: धूमधाम से निकाली स्वर्ण रथयात्रा

Fri, 07 Mar 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Golden chariot procession taken out with great pomp
धामपुर में निकली स्वर्ण रथयात्रा में शामिल श्रद्वालु। स्त्रोत श्रद्वालु
धामपुर। सकल जैन समाज की ओर से बृहस्पतिवार से 140 वां स्वर्ण रथ यात्रा महोत्सव शुरू हो गया। पहले दिन श्रद्धालुओं ने पूजन के साथ बड़ा जैन मंदिर से स्वर्ण रथयात्रा धूमधाम से निकाली। यात्रा का नगर में पुष्पवर्षा के साथ कई स्थानों पर स्वागत हुआ।
विज्ञापन

पार्श्वनाथ मंदिर से शुरू हुई स्वर्ण रथयात्रा नगर के सभी परंपरागत मार्गों से होती हुई मंदिर में जाकर संपन्न हुई। भगवान महावीर की स्वर्ण मूर्ति का अभिषेक आयोजन किया गया। इससे पहले बड़ा जैन मंदिर में आरती की बोलियां लगाई गई। जिसमें ख्वासी की बोली निखिल जैन, सारथी की आयुष जैन, इंद्र की प्रवीण जैन, दीपक जैन, आरती की राखी जैन, सारांश जैन, मंगल कलश की विशाल जैन की बोली लगाई। यात्रा में भगवान महावीर का मस्तक अभिषेक की झांकी ,पार्श्वनाथ उपसर्ग की झांकी,चंद्रप्रभा का निर्वाण की झांकी, अष्ट कन्या नृत्य, एवं स्वर्ण रथ यात्रा की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक करने वालों में अभिषेक जैन, निखिल जैन, आयुष जैन, गीता जैन, ऋचा जैन आदि शामिल रहे। रथ यात्रा बड़ा जैन मंदिर से शुरू होकर परंपरागत मार्गों से होती हुई बड़ा जैन मंदिर में पहुंच संपन्न हुई। यात्रा में संजीव जैन, दिवाकर जैन, प्रदीप शास्त्री, दीपक जैन, मनोज जैन, विजय जैन, संयम जैन, सीमा जैन, ममता जैन, उदित जैन, गीता जैन, राखी जैन आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed