फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gold River Range in search of tiger

सोना नदी रेंज में बाघ की तलाश

Sun, 05 Feb 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 05 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
कालागढ़ में 20 दिन के भीतर दो महिलाओं पर हमला करने वाले ‘आदमखोर बाघ’ की तलाश जारी होने का दावा विभाग के अधिकारियों ने किया है। डीएफओ धीरज पांडेय का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग की टीमें काम कर रही है। बाघ की तलाश जारी है। वहीं, जनता से वनों से दूर रहने की अपील की जा चुकी है।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ टाइगर रिजर्व की सोना नदी रेंज के इलाके में 20 दिनों से एक बाघ आदमखोर हो चला है। इस बाघ ने कुआंखेड़ा खदरी निवासी एक महिला की 15 जनवरी को जान ले ली थी। वहीं, उसका दूसरा हमला दो फरवरी को खेत पर काम कर रही कुआखेड़ा गांव की महिला पर हुआ। 
विज्ञापन

इस हमले में घायल महिला का अभी उपचार चल रहा है। वहीं, लोगों का कहना है बाघ स्टील ब्रिज से हथिया स्रोत के आसपास घूम रहा है। इस बारे में डीएफओ धीरज पांडे का कहना है कि बाघ की निगरानी के लिए टीमें लगाई गई है। लेकिन, इस इलाके में कई बाघ और बाघिन हैं ऐसे में पता लगाना जरूरी है कि यह कौन सा हैं इसका पता कैमरा ट्रैप से ही चल सकेगा। कैमरा लगाए गए हैं। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई हैं कि वह जंगल में न जाए। यह काफी खतरनाक  है। हमलावर बाघ है या बाघिन इसका पता लगाया जा रहा है। पता लगने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ  ही उन्होंने कहा कि जनता को भी चाहिए कि विभाग की मदद करें। यदि कहीं  बाघ या बाघिन नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि उसकी पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed