{"_id":"5e974af58ebc3e768973079d","slug":"girls-will-get-education-up-to-class-12-in-kasturba-schools-bijnor-news-mrt4778917191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा स्कूलों में बालिकाओं को मिलेगी कक्षा 12 तक की शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा स्कूलों में बालिकाओं को मिलेगी कक्षा 12 तक की शिक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में बालिकाओं को अब कक्षा 12 तक की शिक्षा मिलेगी। शासन ने कस्तूरबा स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिले के पांच स्कूलों में नए भवनों का निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। कक्षाओं के साथ छात्राओं के लिए छात्रावास भी बनाए जाएंगे।
सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने बीएसए को कस्तूरबा गांधी स्कूलों में इसी सत्र से कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिले में 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। सभी स्कूलों में कक्षा आठ तक की शिक्षा बालिकाओं को दी जाती है। जिनमें से फिलहाल पांच कस्तूरबा विद्यालय ब्लॉक स्योहारा के कस्तूरबा स्कूल, ब्लॉक अफजलगढ का कल्लूवाला स्कूल, नजीबाबाद, नगीना, नूरपुर के स्कूल में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही इन स्कूलों में छात्रावास भी बनवाए जाएंगे। इसके अलावा शेरकोट के स्कूल में भी छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। स्कूलों में नए भवन के निर्माण के लिए शासन ने 40 प्रतिशत धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। एक स्कूल का भवन तीन करोड़ 15 लाख 954 रुपये की धनराशि से बनेगा।
जिला समन्वयक निर्माण सलीम अख्तर बेग के मुताबिक शिक्षा सत्र 2020-21 में ही कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं शुरू करने के लिए वार्डन को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। बीएसए महेश चंद्र ने कस्तूरबा स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं शुरू करने के शासन के निर्देशों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
फकीरचंद आर्य इंटर कॉलेज बढ़ापुर ने ई-लर्निंग से पढ़ाई शुरू कराई
बिजनौर। जिले के फकीरचंद आर्य इंटर कॉलेज बढ़ापुर ने ई-लर्निंग से पढ़ाई शुरू करा दी है। विद्यालय रोजाना विषयवार प्रश्नोत्तर छात्रों को भेज रहा है। लॉकडाउन के चलते यूपी बोर्ड के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया है। साथ ही स्कूलों को आनलाइन पढ़ाई शुरू कराने को कहा है। फकीरचंद आर्य इंटर कालेज बढ़ापुर के शिक्षक मुकेश चौहान ने नितिन चौहान नगीना के सहयोग से वेबसाइट https:/ /status intercooler.com/ तैयार की है। शिक्षक विषयवार चैप्टरवाइज प्रश्नोत्तर भेज रहे हैं। बताया कि सवाल एनसीईआरटी किताबों से हैं। छात्रों से प्रश्नवार प्रोब्लम भी मांगी गई है।