Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girl students aware of vaccination

छात्राओं ने टीकाकरण के प्रति किया जागरूक

Sun, 11 Apr 2021 09:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
Girl students aware of vaccination
छात्राओं ने टीकाकरण के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

बिजनौर। रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं और राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के संयुक्त तत्वावधान में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से बचाव हेतु 11 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच टीका उत्सव मनाए जाने के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया। कॉलेज प्राचार्या जकिया रफत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरू के संयुक्त प्रयास द्वारा सोशल मीडिया व व्यक्तिगत संपर्क द्वारा कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए जन जागरूकता अभियान चलाया। केंद्र सरकार की निर्धारित नीति के अनुसार 45 वर्ष या उससे ऊपर की आयु के लोगों की टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। टीकाकरण में दो डोज दी जा रही हैं। दोनों डोज में केंद्र सरकार की नीति के अनुसार छह से आठ सप्ताह का अंतराल निर्धारित किया गया है। स्वयं सेविकाओं में मानसी व श्रद्धा आदि ने घर-घर जाकर वैक्सीन के प्रति जन जागरूकता अभियान में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed