फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girl found unconscious in the field died during treatment

Bijnor News: खेत में बेहोश मिली युवती की इलाज के दौरान मौत

Sun, 03 Sep 2023 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Girl found unconscious in the field died during treatment
- शहर से सटे गांव में 10 अगस्त को गन्ने के खेत में मिली थी गर्भवती युवती
विज्ञापन

- प्रेमी समेत तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है पुलिस



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। करीब 23 दिन पहले गन्ने के खेत में बेहोश पड़ी मिली युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस की मौजूदगी के बीच मृतका के शव का अंतिम संस्कार कराया गया। उधर, परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े है। इस मामले में पुलिस मृतका के प्रेमी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती दस अगस्त को गन्ने के खेत में बेहोश पड़ी मिली थी, जिसमें इलाज के लिए मेरठ में भर्ती कराया गया। इलाज के वक्त युवती के गर्भवती होने की जानकारी मिली। तबीयत में सुधार होने के बाद उसे घर भेज दिया गया था। तीन दिन पहले गर्भपात होने के बाद फिर से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि युवती छह अगस्त को घर से लापता हो गई थी। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने मोमिनपुर दर्गो के रहने वाले तेजराम, उसके भाई गजराम और रावेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप था कि पीड़िता के प्रेमी तेजराम की कहीं ओर शादी तय हो गई थी। उसने युवती को रास्ते से हटाने के लिए गन्ने के खेत में बुलाया और रस्सी से गला घोंट कर मारने का प्रयास किया था। मरा समझ कर खेत में ही छोड़ कर फरार हो गए थे। अब युवती के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed