फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girl found unconscious in the field died during treatment

Bijnor News: जमीन पर कब्जे के लिए दो पक्षों में पथराव, तीन घायल

Sun, 03 Sep 2023 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Girl found unconscious in the field died during treatment
नूरपुर में जमीन पर कब्जा करने में हुए विवाद के पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस।
नूरपुर नगर के पुराना मछली बाजार में शनिवार की शाम हुई घटना
विज्ञापन

पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज सात आरोपियों को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर (बिजनौर)। नूरपुर नगर के पुराना मछली बाजार में शनिवार की शाम एक जमीन पर कब्जे के लिए दो पक्षों में पथराव हो गया। बाजार में अफरा तफरी मच गई। पथराव में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज सात आरोपियों को पकड़ लिया।
थानाध्यक्ष नूरपुर के मुताबिक पुराना मछली बाजार में कुछ समय पहले नगर पालिका की ओर से अवैध खोखो को हटाया गया था। उसके पीछे पड़ी जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंटें लेकर आए थे। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया।। विवाद होने पर दोनों पक्षों ने ट्राॅली में भरी ईंटों से पथराव शुरू कर दिया। इससे बाजार में अफरा तफरी मच गई थी।
विज्ञापन

एक पक्ष से थाना चांदपुर के गांव अज्जू नंगली निवासी जुल्फकार, गांव खेड़की निवासी ताजुद्दीन, सुजाउद्दीन व अकरम, गांव तालमपुर निवासी जावेद, थाना हल्दौर के गांव बमनौला निवासी ट्रैक्टर चालक मोहित कुमार, थाना हीमपुर दीपा के गांव मसीत निवासी शमशेर, जबकि दूसरे पक्ष के थाना नूरपुर के मोहल्ला हजरत नगर निवासी बाबू, नदीम अहमद, मोहल्ला मोहम्मद नगर निवासी इस्तेकार, मोहल्ला गोविंद नगर निवासी सुहेब आदि ने पथराव किया। इसमें ताजुददीन, जुल्फकार और जावेद ईंट लगने से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही आरोपी जुल्फकार, जावेद, मोहित, सुजाउद्दीन, अकरम, मोहम्मद शमशेर, सुहेब को पकड़ लिया है। पुलिस ट्रैक्टर और ईंटों से भरी ट्राली को थाने में खड़ा करा दिया। मौके पर क्षतिग्रस्त ब्रेजा कार को भी थाने लाया गया है।


ईओ ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट
इस मामले में नगरपालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र की ओर से भी गांव खेड़की निवासी ताजुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें सार्वजनिक सड़क भूमि पर कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed