फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girl dies after being hit by a car in Kotwali Dehat

Bijnor News: कोतवाली देहात - कार की चपेट में आकर बालिका की मौत

Thu, 23 Mar 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 23 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after being hit by a car in Kotwali Dehat
- गांव कृतो नंगली में कार पीछे हटाते समय चपेट में आई बच्ची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात। गांव कृतो नंगली उर्फ पेरूवाला में घर में गाड़ी पीछे हटाने के दौरान गंभीर हादसा हो गया। घर में चारपाई पर बैठे परिजन गाड़ी की चपेट में आ गए। दुर्घटना में चार साल की बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना क्षेत्र के गांव पेरूवाला निवासी नाजिम की आल्टो गाड़ी घर पर ही खड़ी थी। नाजिम की मां असगरी अपनी दो पोतियों इसरा और अम्मो के साथ चारपाई बिछाकर घर में ही बैठी थी। नाजिम ने जैसे ही गाड़ी पीछे हटाई, उसके पैर से गाड़ी का एक्सीलेटर पर दब गया। गाड़ी बेहद तेज गति से चारपाई पर बैठे तीनों लोगों पर चढ़ गई। गाड़ी की गति बेहद तेज थी। नाजिम की चार वर्षीया पुत्री ईसरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में नाजिम की दूसरी पुत्री अम्मो तथा उसकी मां असगरी को चिकित्सक को दिखाया गया, जहां से चिकित्सक ने उन्हें बिजनौर रेफर कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों घायलों की हालत की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed