फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girl attempted suicide

सिपाही की भर्ती में नाकाम युवती ने जहर खाया

Mon, 21 Oct 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Girl attempted suicide
आत्महत्या। - फोटो : ??????????
बिजनौर। सिपाही की भर्ती में नाकाम युवती ने भर्ती के नाम पर शारीरिक शोषण करने वाले सिपाही के खिलाफ कार्रवाई न होने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नहटौर थाने के एक गांव की युवती मई माह में मेरठ में ट्रेनिंग के दौरान पुलिस में फर्जी भर्ती के मामले में पकड़ी गई थी। युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उसका चालान कर दिया गया था। 20 दिन पहले ही युवती की जमानत हुई थी और वह जेल से बाहर आई थी। युवती ने धामपुर में तैनात सिपाही कपिल पर फर्जी तरीके से पुलिस में भर्ती कराने व शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। लेकिन सिपाही के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर युवती ने रविवार को घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। यह देख परिजनों के हाथ, पांव फूल गए। हालत बिगड़ने पर युवती को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती का आरोप है कि आरोपी सिपाही के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है व उसके जब्त किए गए कागज वापस नहीं किए जाने के कारण उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। चिकित्सक के अनुसार अब युवती की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed