{"_id":"6373dd96058a8c689f1f8631","slug":"get-the-vaccine-for-private-hospital-employees-bijnor-news-mrt613793696","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट अस्पताल कर्मचारियों को लगवाएं वैक्सीन, स्वस्थ्य विभाग ने भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट अस्पताल कर्मचारियों को लगवाएं वैक्सीन, स्वस्थ्य विभाग ने भेजा पत्र
विज्ञापन
प्राइवेट अस्पताल कर्मचारियों को लगवाएं वैक्सीन
बिजनौर। बायोमेडिकल वेस्ट से सफाई कर्मचारियों को हेपेटाइटिस बी और टीटी होने का ज्यादा खतरा रहता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राइवेट अस्पतालों को कर्मचारियों के वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ अस्पतालों को इस संबंध में पत्र भी भेज दिया गया है।
प्राइवेट अस्पताल बायोमेडिकल वेस्ट का सही निस्तारण नहीं कर रहे हैं। जिसको लेकर अब स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अस्पतालों में निरीक्षण कर बायो वेस्ट की जांच की जा रही है। शहर के कई अस्पतालों में बायो वेस्ट पालिका के कूड़ेदान में मिला है, जिसके लिए पालिका ने इन अस्पतालों पर जुर्माना भी लगाया है। इसी को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट अस्पताल संचालकों को पत्र भेजा है, जिसमें सफाई कर्मचारी और अन्य स्टॉफ को हेपेटाइटिस बी और टीटी की वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी डॉ. हितेंद्र वर्मा ने दी। प्राइवेट अस्पतालों में कर्मचारियों का वैक्सीन रजिस्टर बनाने के लिए कहा गया है। जिससे पता किया जा सके कि कर्मचारी को कौनसी वैक्सीन लगी और कितनी डोज लग चुकी है। क्योंकि हेपेटाइटिस बी और टीटी की वैक्सीन लगनी जरूरी है।
कूड़ेदान के चार सेट बनाने के निर्देश
अस्पतालों को दिए पत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बायोवेस्ट रखने के लिए कूड़ेदान के चार सेट बनाने के लिए कहा गया है। तीन सेट मीडियम साइज और एक सेट बड़े साइज के कूड़ेदान रखने के लिए कहा गया है। एक सेट में लाल, पीला और हरा रंग के डिब्बे बनाए गए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में कूड़ेदान के आसपास लगवाएं जागरूकता पोस्टर
प्राइवेट अस्पतालों को कूड़ेदान के आसपास जागरूकता पोस्टर लगाने के लिए कहा गया है। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग की टीम को निरीक्षण के समय ज्यादातर अस्पतालों में जागरूकता पोस्टर बहुत कम लगे हुए दिखाई दिए।
बायोवेस्ट पर चार प्राइवेट अस्पतालों पर लगा जुर्माना
स्वास्थ्य विभाग और पालिका की टीम की ओर से अस्पतालों का निरीक्षण कर बायो वेस्ट का सही से निस्तारण करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं पिछले 20 दिनों में चार अस्पतालो पर बायो वेस्ट पालिका के कूड़ेदान में मिलने पर जुर्माना लगाया है। जिसके बाद से लगातार अस्पतालों में बायोवेस्ट सही से निस्तारित करने पर जोर दिया जा रहा है।
---
वर्जन...
प्राइवेट अस्पतालों को बायोवेस्ट का सही से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों के वैक्सीन लगवाने के लिए भी कहा गया है। क्योंकि बायोवेस्ट से गंभीर बीमारी होने का खतरा बना रहता है।
- डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमओ