फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Get the district hospital and medical colony sanitized

उत्तम शुगर मिल बरकातपुर ने जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलोनी को कराया सैनिटाइज

Fri, 17 Jul 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Get the district hospital and medical colony sanitized
जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलोनी सैनिटाइज कराए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन के निवेदन पर उत्तम शुगर मिल बरकातपुर द्वारा जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलोनी को सैनिटाइज कराया गया। संक्रमण के फैलाव को रोकने को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल को बंद किया गया है।

दो दिन पूर्व जिला अस्पताल की एक स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव निकली थी। प्रशासन ने जिला अस्पताल को तीन दिन के लिए बंद करने के निर्देश दिए थे। सीएमएस डा. ज्ञानचंद के अनुसार शुक्रवार को बंद हुआ जिला अस्पताल सोमवार को पूर्व की भांति ही खुलेगा। ओपीडी फिर भी बंद रहेगी। साथ ही पीपीई और मास्क आदि लगाकर पूरी सुरक्षा के साथ केवल इमरजेंसी में ही चिकित्सक एवं अन्य मेडिकल स्टाफ 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा ट्रू नॉट मशीन से कोविड जांच भी यथावत होती रहेगी और इमरजेंसी में आने वाले सभी कार्य जारी रहेंगे। बाकी सभी कार्य रविवार तक पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। सीएमएस ने बताया कि उत्तम शुगर मिल बरकातपुर की ओर से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलोनी को तीन दिन तक सोडियम हाइपोक्लोराइड और एल्कोहलयुक्त सोल्यूशन से सैनिटाइज कराया जाएगा। इससे पूर्व भी यह कार्य मिल के द्वारा जिला अस्पताल में कई बार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed