फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Get merchants registered in GST

जीएसटी में पंजीकरण कराएं व्यापारी

Mon, 20 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Get merchants registered in GST
जीएसटी में पंजीकरण कराएं व्यापारी
विज्ञापन

नगीना। वाणिज्य कर विभाग की ओर से नगीना में व्यापारियों को जीएसटी में अपनी फर्म का पंजीयन कराने के लिए जागरूक करने किया गया। इसके लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर विकास कुमार सेठ ने व्यापारियों को जीएसटी में पंजीयन के लाभ बताए।

धामपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में सोमवार दोपहर जीएसटी अधिवक्ता आदिल इफ्तेखार के संयोजन में आयोजित शिविर में मौजूद व्यापारियों को संबोधित करते हुए जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर विकास कुमार सेठ ने कहा कि जीएसटी में पंजीयन कराना व्यापारी वर्ग के लिए सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सरकार द्वारा पंजीकृत व्यापारियों को 10 लाख रुपये की व्यापारी दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीमा योजना के लिए कोई प्रीमियम भी नहीं है। डेढ़ करोड़ रुपये तक की वार्षिक कारोबार सीमा तक के व्यापारियों के लिए तिमाही रिटर्न भरने की सुविधा भी दी गई है। उन्होंने क्षेत्र के सभी व्यापारियों से अपनी फर्म का पंजीयन जीएसटी में कराने का अनुरोध किया। अधिवक्ता आदिल इफ्तेखार ने कहा कि वह व्यापारियों का निशुल्क जीएसटी में पंजीयन करा रहे हैं। इस मौके पर जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर पीयूष कांत श्रीवास्तव, वाणिज्य कर अधिकारी उषा शर्मा, राजेंद्र कुमार, बृजपाल, व्यापारी नेता प्रदीप गर्ग, जमील खान, अशोक कुमार, सुहेल इकबाल, मुकुल चौहान, खुर्शीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed