फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gas shortages lead to a 20% increase in induction sales.

Bijnor News: गैस की किल्लत, 20 प्रतिशत बढ़ी इंडक्शन की बिक्री

Thu, 12 Mar 2026 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gas shortages lead to a 20% increase in induction sales.
बिजनौर में एक बैंक्वेट हॉल में​ भ​ट्टियों पर बनता खाना। संवाद
बिजनौर। इस्राइल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध से जिले में गैस आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। गैस की किल्लत के बीच उपभोक्ता दूसरा विकल्प तलाशने लगे हैं। गैस आपूर्ति बाधित होने से बाजार में इंडक्शन की करीब 20 प्रतिशत बिक्री बढ़ गई है। लोग बाजार में इंडक्शन की खरीदारी कर रहे हैं। ताकि, गैस खत्म होने के बाद भी घर में खाना आसानी से बन सके।
विज्ञापन


गैस सिलिंडर नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं। कमर्शियल सिलिंडर बुकिंग बंद है। वहीं, घरेलू सिलिंडर की बुकिंग में भी दिक्कत हो रही है। इस परेशानी से बचने के लिए लोग इंडक्शन खरीद रहे हैं। पहले गिने चुने लोग ही इंडक्शन की खरीदारी करते थे, लेकिन अब 15 से ज्यादा लोग एक दुकान पर इंडक्शन खरीदने पहुंच रहे हैं। बाजार में इंडक्शन की कीमत 2500 से 3000 रुपये तक है। लोग गैस आपूर्ति बाधित होने से इंडक्शन को विकल्प मानकर खरीदारी कर रहे हैं ताकि, गैस खत्म होने की स्थिति में इंडक्शन पर भोजन तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

दो दिन बाद वेबसाइट पर शुरू हुई सप्लाई और बुकिंग सेवा
गैस एजेंसी स्वामी मनोज कुच्छल ने बताया कि इंडियन ऑयल की वेबसाइट आईवीआरएस पिछले दो दिन से बंद थी। इस वजह से गैस बुकिंग नहीं हो रही थी। लेकिन बृहस्पतिवार शाम वेबसाइट आईवीआरएस धीरे-धीरे शुरू हो गई है। बुधवार को बुकिंग गैस एजेंसियों पर दिखाई देने लगी हैं। साथ ही जो गैस सिलिंडरों की सप्लाई की गई है, उसे भी दिखाया जा रहा है। हालांकि, नए कनेक्शन, डीबीसी, केवाईसी जैसी सेवाएं अभी शुरू नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से लगाई गई लकड़ी से भट्ठी
शहर के शहनाई बैंक्वेट हॉल में रोजा इफ्तारी का कार्यक्रम होना है। कारीगर इमरान ने बताया कि रोजा इफ्तारी के भोजन के लिए कमर्शियल सिलिंडर की व्यवस्था नहीं हो सकी, जिसके चलते लकड़ी की भट्टियों से खाना बनाया गया है। खाना समय से तैयार हो सके, इसलिए पांच भट्टियां जलाई गईं।
तीन हजार रुपये में खरीदा कमर्शियल सिलिंडर
टिफिन सप्लायर विनीत गुप्ता ने बताया कि रोजाना करीब 30 टिफिन की सप्लाई करते हैं।लेकिन कमर्शियल सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने 3000 रुपये में कमर्शियल सिलिंडर खरीदा जबकि, घरेलू सिलिंडर ब्लैक में 1500 से 1800 रुपये का मिल रहा है। काम करने के लिए ब्लैक में भी सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है।
व्यापारी रिहान का कहना है कि गैस मिलने में दिक्कत होने से लोग इंडक्शन खरीद रहे है। पहले रोजाना एक या दो लोग ही आते थे, लेकिन अब 10 से 15 लोग इंडक्शन खरीदने उनकी दुकान पर पहुंच रहे हैं। परेशानी से बचने के लिए लोग यह कदम उठा रहे हैं।
नगीना में इंडक्शन खरीदारों की बढ़ी संख्या
नगीना। तीन देशों के बीच छिड़ी जंग के चलते गैस की बढ़ती समस्या को देखते हुए लोग अब इलेक्ट्रॉनिक स्टोव (इंडक्शन) की तरफ रुख करने लगे हैं। स्टेशन सड़क पर बर्तन का शोरूम चलाने वाले दीपक अग्रवाल का कहना है कि बृहस्पतिवार को एक ही दिन में छह इलेक्ट्रॉनिक स्टोव की बिक्री हुई है। आम दिनों में एक इंडक्शन की बिक्री भी नहीं होती थी। वहीं पिछले दो दिन से इसकी बिक्री में तेजी से इजाफा हुआ है। संजय अग्रवाल, मुनीर आलम ने भी इंडक्शन की बिक्री होने की बात कही। संवाद


ग्रामीण क्षेत्र में सिलिंडर नहीं पहुंचने से उपभोक्ता परेशान

किरतपुर। ग्रामीण क्षेत्र में गैस सिलिंडर वितरण न होने से उपभोक्ता परेशान हैं। जब से 25 दिन पूर्व बुकिंग का नियम लागू हुआ है तब से उपभोक्ता एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। उपभोक्ताओं को बुकिंग के आठ दिन बाद भी गैस नहीं मिली है। कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई बंद होने से होटलों, मिठाई की दुकानों पर दुकान स्वामी इंडक्शन और डीजल भट्ठी का इस्तेमाल कर रहे हैं। संवाद
बुकिंग होने के बाद मिल रहा उपभोक्ताओं को सिलिंडर
राजा का ताजपुर/अफजलगढ़। गैस बुकिंग का नंबर बंद होने से उपभोक्ता परेशान रहे। ताजपुर में तीन-चार दिन से गैस किल्लत की अफवाहों से गैस उपभोक्ता सिलिंडर के लिए बुकिंग कराने में लगे हैं। कुंज इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक शुभम वालिया का कहना कि लोगों में अफवाह फैलाई जा रही है। गैस एजेंसी पर जिस उपभोक्ता की बुकिंग है, उसे सिलिंडर मिल रहा है। वहीं, अफजलगढ़ में गैस गोदामों पर सिलिंडर वितरण में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उपभोक्ताओं के सामने ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत आ रही है। संवाद

गैस एजेंसी पर लग रही उपभोक्ताओं की लंबी कतार
नूरपुर। इंडेन गैस एजेंसी पर सवेरे से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग जाती है जबकि पहले की तरह ही गैस गोदाम पर सिलिंडर आपूर्ति की जा रही है। वेबसाइट के सही ढंग से काम न करने की वजह से उपभोक्ताओं में भ्रम पैदा हो गया है। गैस एजेंसी पर पहले की तरह आपूर्ति जारी है यदि उपभोक्ता अपना ओटीपी दिखाता है तो तुरंत अपना गैस सिलिंडर ले सकता है। उधर, कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना परिसर के अधिकारियों व कर्मियों को गैस बुकिंग न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिविर प्रबंध खंड के ईई ब्रजेश कुमार, सुरेंद्र बिष्ट आदि का कहना है कि एजेंसी पर जाने पर भी बुकिंग नहीं हो रही है। उधर एजेंसी के प्रबंधक अर्जुन सिंह गुसाईं के अनुसार एजेंसी पर 340 गैस सिलिंडर उपलब्ध है। संवाद

बिजनौर में एक बैंक्वेट हॉल में भट्टियों पर बनता खाना। संवाद

बिजनौर में एक बैंक्वेट हॉल में भट्टियों पर बनता खाना। संवाद

बिजनौर में एक बैंक्वेट हॉल में भट्टियों पर बनता खाना। संवाद

बिजनौर में एक बैंक्वेट हॉल में भट्टियों पर बनता खाना। संवाद

बिजनौर में एक बैंक्वेट हॉल में भट्टियों पर बनता खाना। संवाद

बिजनौर में एक बैंक्वेट हॉल में भट्टियों पर बनता खाना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed