फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganpati Bappa Morya kept resonating till late night

Bijnor News: देर रात तक गूंजते रहे गणपति बप्पा मोरया

Fri, 29 Sep 2023 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya kept resonating till late night
नजीबाबाद - विसर्जन के लिए बैराज घाट प्रतिमाएं ले जाते गणेश चौथ महोत्सव समिति सदस्य। (स्रोत-आयोज
श्री गणेश चौथ महोत्सव समिति की शोभायात्रा बृहस्पतिवार देर रात हुई संपन्न
विज्ञापन

तीन स्थानों पर हुई माखन मटकी फोड़ने की प्रतियोगिता, शुक्रवार सुबह हुआ विसर्जन

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। श्री गणेश चौथ महोत्सव समिति की ओर से आयोजित गणपति शोभायात्रा बृहस्तिवार की देर रात संपन्न हुई। मटकी प्रतियोगिता और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शुक्रवार सुबह बैराज घाट पर समिति सदस्यों ने जयकारों के साथ गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया।

श्री गणेश चौथ महोत्सव समिति के संरक्षक कुलवीर सिंह, प्रबंधक राजीव अरोड़ा, अध्यक्ष दिनेश चंद वर्मा, सचिव रविंद्र चौहान, विनय कौशिक, राजीव अग्रवाल, डा़ॅ एसके जौहर के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा बृहस्पतिवार की देर रात संतोषी माता पहुंचकर संपन्न हुई। 39वें गणपति महोत्सव का मुख्य आकर्षण तीन स्थानों पर आयोजित माखन मटकी फोड़ने की प्रतियोगिता रहीं। प्रतियोगिता संयोजक शैलेंद्र चौधरी की देखरेख में संपन्न हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रेलवे स्टेशन और चौक बाजार की माखन मटकी युवा शक्ति के हर्ष वाल्मीकि, सचिन जाटव, सुजीत, राजेंद्र, रितिक की टीम ने फोड़कर 11-11 हजार रुपये के पुरस्कार जीते। अपना दल के शिव शर्मा, हर्ष, सुमित और यश की टीम ने बाजार कल्लूगंज की 11 हजार ररुपये की इनामी माखन मटकी फोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणपति महोत्सव के समापन पर समिति सदस्याें ने बैराज घाट जाकर गणपति बप्पा मोरया, अब के बरस तू जल्दी आ... के जयकारों के साथ गणपति मूर्ति का विसर्जन किया। बैराज घाट पहुंची टीम में शैलेंद्र चौधरी, राजेश तागरा, सरदार अमन सिंह, राहुल शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed