{"_id":"5fb6bb128ebc3edc2069f450","slug":"ganga-barrage-is-becoming-a-favorite-picnic-center-bijnor-news-mrt5117107181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा बैराज बनता जा रहा पर्यटन केंद्र, प्रकृति के नजारे देखने आ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा बैराज बनता जा रहा पर्यटन केंद्र, प्रकृति के नजारे देखने आ रहे लोग
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज पर खड़़ी मोटर वोट
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। गंगा बैराज का क्षेत्र लोगों का पसंदीदा पर्यटन केंद्र बनता जा रहा है। देशी-विदेशी प्रजाति के पक्षी देखने के लिए जिलेवासी यहां पर आ रहे हैं। डॉल्फिन देखने के लिए भी जिलेवासी गंगा की लहरों में नौकायन कर रहे हैं। हैदरपुर वेटलैंड में पक्षियों की लगातार बढ़ रही प्रजाति को देखने की लालसा लोगों को खिंच रही है। बिजनौर से सटा होने का वेटलैंड को फायदा मिल रहा है। बिजनौर व मुजफ्फरनगर के लोग गंगा बैराज पर पिकनिक मनाने के लिए आने लगे हैं।
गंगा बैराज पर प्रवासी व देशी पक्षियों का जमावड़ा पहले से ही रहा है। हाल के सालों में गंगा किनारे पक्षियों की तादाद बढ़ती जा रही है। गंगा बैराज पर पक्षियों के बड़े बड़े झुंड दिखते हैं। गंगा बैराज पर पहले केवल बर्ड वॉचर ही पक्षी देखने के लिए आते थे। लेकिन अब पक्षियों की प्रजाति लगातार बढ़ती जा रही हैं। बिजनौर और मुजफ्फरनगर के बीच हैदरपुर वेटलैंड को भी विकसित किया गया है। अब तक हैदरपुर वेटलैंड में 27 हजार से ज्यादा प्रवासी पक्षी पहुंच चुके हैं। यहां पर लोगों की सुविधा के लिए पक्षियों को देखने, बैठने, खाना खाने और सेल्फी आदि लेने के लिए भी अलग-अलग प्वाइंट बनाए गए हैं। शासन द्वारा गंगा में चार मोटरबोट भी चलाई गई हैं। दो मोटरबोट मुजफ्फरनगर व दो बिजनौर घाट की ओर से चलती हैं।
गंगा में डॉल्फिन भी हैं, जिन्हें देखने के साथ साथ गंगा में नौकायन का आनंद लेने के लिए भी लोग गंगा बैराज पर आ रहे हैं। गंगा में जब कुछ दिन पहले ज्यादा पानी था तो लोग विदुरकुटी तक नौकायन करने के लिए जाते थे। आम जनता के साथ सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी परिवारों के साथ नौकायन करने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पार्किंग की ज्यादा जगह नहीं
हैदरपुर वेटलैंड के पास पार्किंग की ज्यादा जगह न होने से कभी कभी लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। वेटलैंड के अंदर वाहन ले जाना वर्जित है। लोग भी वेटलैंड के पास होटल व पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग कर चुके हैं। मुजफ्फरनगर क्षेत्र में व्यवस्था न होने पर पर्यटक अब बैराज आते हैं। वे गंगा स्नान करते हैं और यहां बने ढाबों पर भाजन भी करते हैं।
नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक सौरभ सिंघल व बर्ड वॉचर आशीष लोया का कहना है कि गंगा बैराज पर अब श्रद्धालु और पर्यटक दोनों आ रहे हैं। गंगा की धारा में डॉल्फिन और सुंदर पक्षियों की अठखेलियां पहले से बढ़ गई हैं। शासन को इनके विकास पर और ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

बिजनौर में गंगा बैराज के पास हैदरपुर वेटलैंड में बारासिंघा का झुंड।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में गंगा बैराज के पास हैदरपुर वेटलैंड में पक्षियों का झुंड।- फोटो : BIJNOR