फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gang used to sell vehicles on fake RC

फर्जी आरसी पर वाहन बेचता था गैंग

Sat, 03 Apr 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Gang used to sell vehicles on fake RC
फर्जी आरसी पर वाहन बेचता था गैंग
विज्ञापन

बिजनौर। स्वाट और शहर कोतवाली पुलिस द्वारा दबोचा गया अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग वाहनों के इंजन व चेेेसिस का नंबर बदलकर फर्जी आरसी तैयार करके बेचता था। गैंग के पास से पुलिस ने चोरी की दस कार, दस बाइक बरामद की हैं। गैंग के सरगना समेत 13 चोरो को दबोचा है। एसपी ने गैंग को दबोचने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक स्वाट व शहर कोतवाली पुलिस ने नगीना रोड चक्कर चौराहे से मेरठ के मवाना थाना के मोहल्ला काबली गेट हाल निवासी परीक्षितगढ़ थाने के गांव सिखेड़ा निवासी महेंद्र उर्फ घोड़ा, हापुड़ जिले के गांव गोयना निवासी दीपक सैनी, बिजनौर के हीमपुर थाना क्षेत्र के गांव चौकपुरी निवासी दीपक उर्फ सचिन, नूरपुर थाने के गांव अब्दुल रहमापुर पुरैना निवासी ऋषभ उर्फ छोटृ को चोरी की चार कार, एक तमंचा, चाकू के साथ दबोचा।
विज्ञापन

इनकी निशानदेही पर झालू रोड से मेरठ के मवाना थाने के गांव भैंसा निवासी शाहिद पुत्र हनीफ, मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी मोहम्मद शाहिद, हरिद्वार जिले के मंगलौर थाने के मोहल्ला बाहर किला निवासी मनव्वर, धामपुर थाने के गांव सरकड़ा चकराजमल निवासी शहजाद, चांदपुर थाने के गांव कमालपुर निवासी अमित त्यागी, हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला ठाकुरोंवाला निवासी अंकित ठाकुर, नौने मणिपुर के थाना खोउपुम के गांव बिटियांग लाफोक निवासी फुंगानगम, वेस्ट मणिपुर के जिला इंफाल के थाना वानगोई के गांव ओइनम साओमबंग निवासी नवाज खान व राजस्थान के थाना मनोहर जयपुर के गांव नवलपुर निवासी जयराम को दबोचा है। इस गैंग से चोरी की दस बाइक व दस कार बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र उर्फ घोड़ा गैंग का सरगना है। यह फर्जी दस्तावेज तैयार करता है। पकड़े गए गैंग ने पुलिस को बताया कि महेंद्र उर्फ घोड़ा अपने साथियों के साथ वाहन चोरी करता है। गाड़ी की डेंटिंग, पेंटिंग करने के बाद उनके रजिस्ट्रेशन, इंजन, चेसिस नंबरों को बदलकर नई फर्जी आरसी तैयार करके अपने साथियों की मदद से मणिपुर, राजस्थान, यूपी में बेचते हैं। जो गाड़ी ज्यादा पुरानी हो जाती है उसे गांव चकराजमल सरकड़ा निवासी शहजाद की गैराज में कटवा देते हैं। पुरानी कार 25 हजार, नई एसयूवी तीन से चार लाख, बाइक पांच से दस हजार रुपये में बेचते हैं।
एसपी ने गैंग को दबोचने वाली टीम में शामिल स्वाट टीम के प्रभारी राजकुमार शर्मा, दरोगा संजय कुमार, शहर कोतवाल राधेश्याम दरोगा जर्रार हुसैन, सिपाही अरविंद समेत पूरी टीम टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की हैं। महेंद्र घोड़ा पर 32, दीपक सैनी पर 18, सचिन पर 12 मुकदमे दर्ज हैं।

इंटर स्टेट स्तर पर पंजीकृत होगा गैंग
एसपी के मुताबिक गैंग का पंजीकरण इंटर स्टेट स्तर पर होगा। गैैंग के सदस्यों की हिस्ट्रीशीट खुलेगी। गैंग का रिमांड पर लेकर अन्य वाहनों की बरामदगी होगी। जो वाहन बरामद हुए हैं उनके चेसिस नंबर से वाहन स्वामियों से जानकारी करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed